Ank Jyotish Rashifal 24 OCTOBER : मूलांक 3 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 24 OCTOBER: आज 24 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम और कार्यों में सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन वृद्धिकारक है। आज जो काम हाथ में लेंगे वह पूरा होगा। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम को महत्व और सराहना मिलेगी। आर्थिक लाभ की स्थितियां बनने लगेंगी। भूमि, भवन, वाहन खरीदेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
- रेमेडी : आज आंकड़े के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके लिए उत्तम और उन्नतिदायक है। काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार ठीक चलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नए वाहन खरीदने के योग आएंगे।
- रेमेडी : आज मनी प्लांट के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आप जो भी काम शुरू करेंगे वह पूरा होगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। घर-परिवार में मेहमान जाएंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना के साथ नए काम प्राप्त होंगे। नए व्यापार व्यवसाय प्रारंभ करेंगे।
- रेमेडी : आज केले के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन शुभ है। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ मिलेगा। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलने वाले हैं। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे युवाओं को शुभ सूचना मिलेगी।
- रेमेडी : आज शमी के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे किंतु आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। नया निवेश करने से बचें। भूमि, संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्ष्रर सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक समागम होगा। मित्रों से मेल मुलाकात होगी।
- रेमेडी : आज तुलसी के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन उत्तम है। पारिवारिक विवाद कम होंगे। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा, मेहमान आएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
- रेमेडी : आज दूर्वा को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपके सारे काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। धन लाभ होगा। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। शारीरिक शिथिलता दूर होगी और काम तेजी से पूरे करने की ओर प्रवृत्त होंगे। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी। युवाओं को नए जॉब ऑफर आएंगे।
- रेमेडी : आज कुश के पौधों में पानी डालें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी भागदौड़ रहेगी। काम की अधिकता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। घर में मेहमान आएंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज शमी के पौधे को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज नौकरी में बदलाव की सकारात्मक संभावनाएं बन रही है। युवाओं के सपने पूरे होने का दिन है। धन की आवक होगी। पारिवारिक सौख्यता सामंजस्यता प्राप्त होगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। नए काम प्रारंभ करने के लिए आज का दिन उत्तम है।
- रेमेडी : आज खेर के पेड़ में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications