Ank Jyotish Rashifal 24 November: मूलांक 2 को मिलेगी गुड न्यूज , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 24 November : आज 24 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक भी 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए भौतिक सुख प्रदान करने वाला रहेगा। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 5, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज प्रेम के मामले में आप सफल रहेंगे। सच्चा प्यार मिलने वाला है या आपका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाएगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा। नौकरी में बदलाव के साथ प्रमोशन मिलेगा। व्यापार में उन्नति होने वाली है।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन शुभ समाचार प्रदान करेगा। आपका पुराना प्रेम पुन: लौट आएगा। आपके प्रति कोई जबर्दस्त प्रेम जताएगा। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। धन लाभ होगा। निवेश से लाभ कमाएंगे। करियर में उछाल आएगा। नए काम प्रारंभ करेंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन सुखद है। दौड़भाग थमेगी और आप शांति महसूस करेंगे। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति मिलने वाली है। युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। वक्ता, लेखक, राजनीति से जुड़े लोग सफल होंगे। व्यापार में नए काम जोड़ेंगे।

  • रेमेडी : आज चांदी की कोई वस्तु पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपको कुछ ऐसा मिलने वाला है जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। कोई बड़ा काम सफल होने वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अवसरों का लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में आज से सुधार आने लगेगा।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आपको अपने बारे में कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह की बाधाएं दूर होंगी और विवाहित हैं तो दांपत्य में चल रहा टकराव थम जाएगा। नौकरी में नई संभावनाएं बन रही हैं। कारोबार गति पकड़ेगा। स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम को सराहा जाएगा और आप उन्नति करेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रेमी विवाह बंधन में बंध सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज कोई पुराना मित्र मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज कोई बड़ा काम बन जाने से चिंता दूर होगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। सामंजस्य बना रहेगा। मांगलिक प्रसंग, विवाहादि में शामिल होने का अवसर आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में प्रमोशन अटक सकता है। कारोबार पर ध्यान दें।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपके लिए सलाह है कि वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय अत्यंत सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है। किसी को पैसा उधार बिलकुल न दें, वरना फंस सकता है। नया निवेश करने से बचें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे किंतु समझदारी से काम लें।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आपके लिए कुछ अच्छे अवसर आने वाले हैं। युवाओं को करियर में ग्रोथ मिलने वाली है। पारिवारिक समागम होगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। धन लाभ होने वाला है। संपत्ति के अटके काम आज हो सकते हैं। किसी भी बात का तनाव आज नहीं लेना है।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें। या सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+