Ank Jyotish Rashifal 24 January 2024 : मूलांक 2 के लिए दिन उत्तम, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 24 January 2024 : आज 24 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक भी 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए धनप्रदायक, सफलतादायक रहेगा।

आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपके द्वारा लिए गए सभी निर्णय सफल होंगे और आप जैसा चाहेंगे वैसा होगा। शारीरिक मानसिक रूप से सहज और आरामदायक महसूस करेंगे। किसी प्रियजन की बात मन को प्रसन्न करेगी। धन की पूर्ति होगी। करियर को रफ्तार मिलेगी।
- रेमेडी : आज हरे रंग के वस्त्र पहनें लाभ होगा।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आप अपनी सफलता का उत्सव मनाएंगे। आपका कोई बड़ा काम सफल हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। परिवार में आनंदोत्सव होगा। धन की प्राप्ति होगी। संपत्ति के विवाद सुलझेंगे। नौकरी व्यापार ठीक ठीक चलेगा।
- रेमेडी : आज हरे रंग का रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन मंगलकार्यों से भरा रहेगा। आपके काम तेज गति से होंगे। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। दांपत्य का टकराव दूर करने का प्रयास करें। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। धन संपदा का लाभ होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना नजर आ रही है।
- रेमेडी : आज हरे रंग का पेन अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए कोई बड़ी योजना सार्वजनिक न करें। कार्यस्थल पर लोग आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। पैसा आएगा लेकिन निवेश सोच समझकर ही करें। रोग दूर होंगे। पुराने मित्रों से सहयोग मिलने वाला है।
- रेमेडी : आज मोगरे का इत्र जरूर लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आप किसी पारिवारिक कार्य से यात्रा पर रहेंगे। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। नौकरी में स्थितियां अनुकूल होंगी, व्यापार भी ठीक ही चलेगा। नए काम आज प्रारंभ कर सकते हैं। धन संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम में वृद्धि होगी।
- रेमेडी : आज हरे रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बड़ा का पूरा हो जाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन-धान्य से घर भरा रहेगा। शारीरिक कमजोरी और रोग दूर होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होने वाला है।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको कार्यस्थल पर विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापारिक स्थितियां ठीक रहेंगी किंतु नए काम भी प्रारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। उनके साथ यात्राएं करेंगे।
- रेमेडी : आज लाल हरा धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए दौड़भाग करनी पड़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है किंतु आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज बड़ा निवेश करने से बचें, हालांकि धन की आवक अच्छी होने वाली है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज हरे रंग का रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सुखद है। धन प्राप्ति के अच्छे संयोग बनेंगे। संपत्ति के काम सुगमतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। शारीरिक कष्ट कम होंगे। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता रहेगी।
- रेमेडी : आज हरे रंग का कागज का तिकोना टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications