Ank Jyotish Rashifal 23rd June: मूलांक 6 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 23 जून 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए वृद्धिकारक रहेगा। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 2, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
दिन वृद्धिकारक है। आज लिए निर्णय सही होंगे और भविष्य में लाभ देंगे। पारिवारिक सौख्यता में वृद्धि होगी। दौड़भाग थमेगी। कोई करीबी मित्र दिल को छू सकता है। आर्थिक मसले हल होंगे। करियर में उन्नति प्राप्त होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सेहत सुधरेगी।
- रेमेडी : आज परिवार के वरिष्ठजन के पैर छूकर घर से निकलें।
- लकी नंबर : 1, 2
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन उत्तम और वृद्धिकारक है। पुराने समय से अटके हुए काम आज बन जाएंगे। धन की आवक अनेक माध्यमों से होगी। नए कार्य प्राप्त होंगे। अपने स्वभाव के कारण लोगों को अपने वशीभूत कर लेंगे। कार्यस्थल पर माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।
- रेमेडी : आज माता या माता के समान किसी स्त्री की सेवा करें।
- लकी नंबर : 2, 1
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन शुभ है। सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे। व्यापारिक उन्नति होगी। करियर में उठाव आएगा। युवाओं को विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। दांपत्य में मजबूती आएगी। संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज गाय को पके केले खिलाएं।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन आपके अनुसार रहेगा। संयम और धैर्य का परिणाम मिलने वाला है। लोगों से किया गया आपका व्यवहार लौटकर आएगा। करियर को ग्रोथ मिलेगी। नया निवेश करें लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाएंगे।
- रेमेडी : आज काले कुत्ते को टोस्ट या बिस्किट खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन अत्यंत शुभ है। निर्णय क्षमता मजबूत रहने के कारण आज सही फैसले कर पाएंगे। धन लाभ होगा। उधार दिया पैसा लौट आएगा। शारीरिक-मानसिक मजबूती रहेगी। दांपत्य का टकराव समाप्त होगा। धन लाभ होगा। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति हो सकती है।
- रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन शुभ है। आपके सारे संकल्प साकार होंगे किंतु अहंकार की प्रधानता भी रहेगी और इस कारण किसी के साथ व्यवहार में कटुता आ सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। प्रॉपटी और वाहन खरीद सकते हैं। आज भौतिक सुखों में वृद्धि प्राप्त होगी।
- रेमेडी : आज गणेशजी को दूर्वांकुर अर्पित करें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
अपने कार्य आज स्वयं करें। किसी महत्वपूर्ण बात का निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। घर परिवार में मांगलिक प्रसंगों मंत शामिल होंगे। धन लाभ होगा। युवाओं को नए जॉब ऑफर आ सकते हैं। स्वास्थ्य मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आने के योग हैं।
- रेमेडी : आज पंछियों को दाना डालें।
- लकी नंबर : 7, 6
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन सामान्य और शिथिल रहेगा। कुछ कामों में मन नहीं लगेगा। आर्थिक संकट कम होगा किंतु खर्च भी बढ़ेगा। परिवार के साथ कहीं पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। व्यापारिक गतिविधियां ठप रहेंगी किंतु नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है।
- रेमेडी : आज जीवनसाथी को कोई मिठाई खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन शुभ है। समय और संबंधों का लाभ उठाने का प्रयास करें। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाएंगे। नौकरी में बदलाव के साथ प्रमोशन मिल सकता है। धार्मिक सामाजिक क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। धन की आवक होगी। अटके काम दौड़ पड़ेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज गाय को घी लगी ताजी रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications