Ank Jyotish Rashifal 23 November: मूलांक 2 वालों के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 23 November : आज 23 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक भी 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 2, 4, 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिवार और समाज में आपका महत्व और प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। नौकरी में उच्च पद प्राप्त होगा। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभदायक स्थितियां बनने वाली हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कर्ज मुक्ति के योग बन रहे हैं। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज कस्तूरी का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। रिश्तों को सहेजने के प्रति गंभीर रहना होगा। प्रेम और दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा। नौकरी और व्यापार में अच्छी स्थिति बनेगी।
- रेमेडी : आज मोगरे का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके सारे निर्णय ही साबित होंगे। काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आर्थिक मसलों पर सहयोगियों से टकराव हो सकता है। नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन के विवादों को सुलझाने का प्रयास करें।
- रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन प्रभावी और मंगलकारी है। पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और आज आपके निर्णय को सर्वत्र सराहना मिलेगी। नौकरी में मतभेद होंगे। काम को सराहना नहीं मिलने से टकराव होगा। मानसिक शांति भंग हो सकती है। आर्थिक मसले सुलझेंगे। कर्ज मुक्ति का मार्ग खुलेगा।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ेगा किंतु अच्छी बात यह है कि बदलाव सकारात्मक होंगे। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में नए अनुबंध करेंगे और आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज केसर-चंदन इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए अधिक दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। मन में आत्मविश्वास रहने से काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। साझेदारी में बड़े प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। कर्ज मुक्ति के आसार बन रहे हैं।
- रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज लंबे समय से चल रही दौड़भाग थमेगी। काम पूरे हो जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने वाली है। नौकरी में बदलाव के साथ स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद बनेगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। विवाह के योग बनने वाले हैं।
- रेमेडी : आज वुड का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य और मिलाजुला रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। मानसिक सुख-शांति भंग हो सकती है। आध्यात्मिकता और धार्मिक कामों में मन लगेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। स्त्रियों को कोई उपहार मिलेगा।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications