Ank Jyotish Rashifal 23 January 2024 : मूलांक 5 के लिए दिन उत्तम, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 23 January 2024 : आज 23 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक भी 5 है जिसका स्वामी बुध है।

Ank Jyotish Rashifal

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सफलतादायक रहेगा। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए उन्नतिदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन की समस्याएं आपसी बातचीत से दूर होंगी। धन आएगा, कर्ज मुक्ति के मार्ग खुलेंगे। किसी प्रिय मित्र से चल रहा विवाद आज सुलझ जाएगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन उत्तम है।

  • रेमेडी : मस्तक पर कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे वो पूरा होगा। सफलता मिलने वाला दिन है, इसलिए नए काम भी प्रारंभ करें लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। नया वाहन आएगा। पारिवारिक मेलजोल होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। प्रेम बढ़ेगा।

  • रेमेडी : मस्तक पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी किंतु दिन शुभ है इसलिए काम समय पर पूरे हो भी जाएंगे। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसा आएगा और उसे उचित जगह पर निवेश करेंगे।

  • रेमेडी : सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। कोई भी निर्णय सोच समझकर लेना होगा। निवेश के लिए दिन ठीक है। शेयर, प्रॉपर्टी, कमोडिटी से धन कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। नए कार्य शुरू करेंगे तो सफल होंगे।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आपके लिए कुछ अच्छी सौगातें आने वाली हैं। नौकरी में उन्नति होगी, नए व्यापार प्रारंभ करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। पैसों की आवक अच्छी होगी। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन शुभ रहेगा। सारे काम आसानी से पूरे होंगे। नई चुनौतियों के साथ नए अवसर भी मिलेंगे। पैसा आएगा और उसे अपनी भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे।। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन थकाने वाला रहेगा। कुछ काम बड़ी धीमी गति से होंगे। काम अटकने से आत्मविश्वास में कमी आएगी। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। पैसों की कमी अनुभव होगी लेकिन उसके कारण कोई काम अटकेगा नहीं। दांपत्य का टकराव दूर होगा।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन सामान्य है। नौकरी में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। नए अवसर भी मिलने वाले हैं। व्यापार में समय अनुकूल रहेगा। धन की आवक अच्छी रहने से काम हो जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों का टकराव समाप्त होगा। मानसिक शांति अनुभव करेंगे।

  • रेमेडी : सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। संपत्ति-वाहन खरीदी के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+