Ank Jyotish Rashifal 23 December : मूलांक 1 के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 23 December: आज 23 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अति उत्तम, उन्नतिदायक, सुख वृद्धिकारक रहेगा। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 2, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। मन प्रसन्नता और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन में केसर डालकर तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। दांपत्य और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपका प्रेम प्रस्ताव आज स्वीकार कर लिया जाएगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैसों की आवक होने वाली है।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन में केसर डालकर तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन सुखद और उन्नतिदायक रहने वाला है। पारिवारिक सामंजस्य स्थापित हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक शिथिलता दूर होगी और नई ऊर्जा के साथ काम में जुट जाएंगे। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। नौकरी में उन्नति, बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

लंबे समय से चल रही दौड़भाग आज थमेगी और राहत महसूस करेंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। धन का आगमन होगा। संपत्ति के काम होने के मौके आएंगे। युवाओं को नए और बड़े जॉब ऑफर आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों की बचत होगी।

  • रेमेडी : आज गोरोचन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह पूरा होने की उम्मीद है। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। दांपत्य में चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ प्रमोशन मिलने की संभावना है।

  • रेमेडी : आज कस्तूरी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज के दिन आप अपने किसी पुराने मित्र या प्रेमी-प्रेमिका से मिल सकते हैं। दूर हो चुके रिश्ते एक बार फिर जुड़ने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा। रोग दूर होंगे। पैसा आएगा। संपत्ति-वाहन सुख की प्राप्त होगी। आजीविका के नए साधन आज मिलने की संभावना बनेगी।

  • रेमेडी : आज केसर चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज धार्मिक आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धर्म स्थल की यात्रा कर पाएंगे। प्रेम और दांपत्य में मनमुटाव दूर होंगे। धन आएगा किंतु भौतिक सुविधाओं पर खर्च भी करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी और बिजनेस में मनमुताबिक लाभ मिलेगा।

  • रेमेडी : आज कुमकुम में चंदन मिलाकर तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज काम तेजी से होंगे किंतु ध्यान रखें अपने क्रोध और अहंकार को दूर रखना होगा। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें। करियर को ग्रोथ मिलने की सूचना आज मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार से चल रहा संपत्ति का विवाद आज निपट जाएगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाना ठीक रहेगा।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन आपके पुराने झंझटों, विवादों को दूर करने का रहेगा। किसी मध्यस्थ व्यक्ति के सहयोग से विवाद सुलझेंगे। धन आएगा किंतु निवेश की योजना भी बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेग। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से संबंध सुधारने पर ध्यान देना होगा।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+