Ank Jyotish Rashifal 22nd May: मूलांक 4 वालों के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 7 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 22nd May

Ank Jyotish Rashifal: आज 22 मई 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

सेहत के मामले में आज का दिन कमजोर है। अचानक कोई रोग उभर सकता है। दवाओं पर खर्च होगा। आजीविका के कार्यों के लिए शिथिलता वाला दिन रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त रहेंगी। पारिवारिक जीवन उत्तम तरीके से चलेगा।

  • रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन अनेक उपलब्धियों वाला रहेगा। पारिवारिक मेलजोल होने के साथ मित्रों से भेंट होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन आएगा। करियर में उन्नति मिलेगी। व्यापारिक समझौते होंगे। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : चंपा का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है, अनेक अवसरों भरा है। आज जो भी कार्य करेंगे वह पूर्णता को प्राप्त होगा। आर्थिक संकट दूर होगा। अटके कार्य फिर चल पड़ेंगे। पारिवारिक, सामाजिक जीवन उत्तम चलेगा। नौकरी-व्यापार में उन्नति होगी। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन उन्नतिदायक है। कार्य तेज गति से होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। आर्थिक संकट का समाधान होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन का मौका आएगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : केसर-चंदन मिश्रित इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन का सदुपयोग करें। अनेक लाभदायक अवसर मिलेंगे, उनमें से अपने लिए उपयुक्त चुनना होगा। निवेश करते समय सावधानी रखें। आज वरिष्ठों की सलाह मायने रखेगी। पारिवारिक सामाजिक जीवन में सम्मान मिल सकता है। नौकरी व्यापार उत्तम तरीके से चलेगा।

  • रेमेडी : खस का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

मन मुताबिक कार्य होंगे, आज ऊर्जावान और आत्मविश्वासी रहेंगे। इससे कार्य पूरे करने का हौसला मिलेगा। पुराने भूमि, भवन खरीदी-बिक्री से लाभ कमाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा। नए मित्र मिलेंगे।

  • रेमेडी : आज अगर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपके अनेक कार्य अटक सकते हैं। कार्य पूरे करने के लिए भागदौड़ भी बहुत करनी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संपत्ति संबंधी कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

  • रेमेडी : गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दौड़भाग भरा दिन रहेगा। छोटे-छोटे कार्य करने के लिए बार-बार भटकना पड़ेगा। शारीरिक-मानसिक रूप से थकान अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए परेशानीभरा दिन रहेगा। व्यापारियों को नई सोच के साथ काम करना होगा। धन तंगी अनुभव करेंगे।

  • रेमेडी : जास्मीन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन टकरावपूर्ण रहेगा। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। नौकरी में तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।

  • रेमेडी : चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+