Ank Jyotish Rashifal 21st July: मूलांक 4 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 21st July: आज 21 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 4, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपने कार्यों को दूसरों के भरोसे न छोड़ें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। करियर में ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट करना होगा। अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। धन के मामले में सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज लाल धागा अपनी दाहिनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन कुछ नई सौगातें लेकर आ रहा है। आप जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलने का प्रतिशत अधिक रहेगा। किसी निर्णय में परिवार के वरिष्ठों से चर्चा करें। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापारिक कार्य धीमी गति से चलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का धागा अपनी दाहिनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन दूसरों की सहायता करने का है। किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो अवश्य करें। परिवार में आपके काम को सराहा जाएगा। कार्यस्थल पर विपरीत स्थिति बनेगी किंतु आपके मृदु व्यवहार से सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य में आज सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज पीले रंग का धागा हाथ में बांधें।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन शुभ है। सभी काम समय पर होंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे और आपको शुभ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा को सहयोग प्राप्त रहेगा। व्यापारियों को नए कार्य प्राप्त होंगे। धन का आगमन होगा। स्वास्थय आज ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज ग्रे रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन का लाभ लें। युवाओं को उन्नति के कुछ अच्छे अवसर आज मिलने वाले हैं। आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर अग्रसर होगी। इस कारण अटके हुए काम भी बनने लगेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। करियर को ग्रोथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज हरे रंग का धागा अपनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन अत्यंत विशेष है। धन आएगा और आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं।

  • रेमेडी : आज सफेद चमकीला या सफेद रेशमी धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज कुछ नए काम करेंगे और उनमें सफलता मिलेगी। संबंधों को निभाने के प्रति जागरूक रहें। परिवार के सदस्यों और मित्रों को सहयोग करना पड़ेगा। नौकरी में मनमुताबिक बदलाव करने में सफल होंगे। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज काले रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन शुभ है। सोचे सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। वाहन मशीनरी से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। धन का आगमन उत्तम तरीके से होगा। भूमि, संपत्ति के अटके कार्य आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। प्रसन्न रहेंगे।

  • रेमेडी : आज नीले रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। जिस काम को हाथ में लेंगे वह पूरा होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पैसों के कारण कोई काम अटकेगा नहीं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+