Ank Jyotish Rashifal 21st June: मूलांक 1 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal: आज 21 जून 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए दिन श्रेष्ठ और वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन अत्यंत शुभ है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रिय मित्रों से संबंध सुधरेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज सूर्य को जल चढ़ाकर घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन शुभ और वृद्धिकारक है। कार्य तेज गति से होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पैसों की आवक होगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में कटुता समाप्त होगी। धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

  • रेमेडी : आज शिवजी का जल से अभिषेक करके घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है और आज मिले अवसरों का लाभ लेने का प्रयास करें। अपनी उन्नति के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। परिवार के सहयोग से आर्थिक संकटों का समाधान होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। परिवार में माहौल ठीत रहेगा। नई खरीदी करने के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज भगवान विष्णु के दर्शन अवश्य करें।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज परिवार की सहायता से बड़े कार्य संपन्न होंगे। भूमि, संपत्ति खरीदी करने के योग अच्छे हैं। घर में नया वाहन आएगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार उन्नति करेगा। युवाओं को नए जॉब ऑफर आ सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज हनुमानजी के दर्शन अवश्य करें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन आपका है, जो चाहेंगे जैसा चाहेंगे वैसा होगा। पारिवारिक यात्राएं होने के योग हैं। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। धन की आवक भरपूर होगी। ऊर्जावान बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ होगा। जॉब में मनमुताबिक बदलाव कर पाएंगे।

  • रेमेडी : आज श्रीगणेशजी के दर्शन करके घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 5, 4

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

अपने कार्य दूसरों पर न टालें, स्वयं करेंगे तो लाभ अधिक होगा। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धन-संपदा में वृद्धि होगी। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। व्यापार में श्रेष्ठ अवसर मिलने वाले हैं। प्रेम प्रगाढ़ होगा।

  • रेमेडी : आज मां लक्ष्मी का पूजन-दर्शन करें।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज अनेक नए अवसर मिलने वाले हैं। चुनौतियां पूरी कर लेंगे और लाभ की स्थिति में आ जाएंगे। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, मनमुटाव दूर होगा। प्रेम संबंध मजबूत होने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति के श्रेष्ठ अवसर हैं। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज हनुमानजी के दर्शन अवश्य करें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन लाभदायक है। आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। दांपत्य के टकराव दूर होंगे और प्रेम में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसर आएंगे। पुराना निवेश लाभ देगा। वाहन-मशीनरी खरीदने के योग हैं। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी।

  • रेमेडी : शनिदेव के दर्शन आज अवश्य करें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन वृद्धिदायक है। प्रत्येक अटके हुए कार्य को गति मिलेगी। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे लाभ होगा। नए व्यापार प्राप्त होंगे। परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का मौका आएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ मिलेगा।

  • रेमेडी : मां दुर्गा के दर्शन आज अवश्य करें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+