Ank Jyotish Rashifal 21st August: मूलांक 4 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 21st August: आज 21 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 8 और शत्रु अंक 4, 6, 7, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज के दिन अपने कार्यों को करने के लिए मेहनत करनी होगी। आसानी से कोई काम नहीं होगा। कार्यस्थल पर विवादित स्थितियां बन सकती हैं। व्यापार में शिथिलता, ठहराव रहेगा। संपत्ति को लेकर परिजनों से मतभेद उभरेंगे। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन सामान्य है। मानसिक स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है। परिवार में किसी से विवाद होगा। आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। निवेश से हानि होने की आशंका है इसलिए आज निवेश करने से बचें। नौकरी में स्थितियां संभलेंगी, व्यापार में लाभ के अवसर पैदा होंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

समय का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। आज चुनौतियों के साथ नए अवसर भी मिलने वाले हैं। धन लाभ होगा। निवेश से पैसा अर्जित करेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। मानसिक शांति अनुभव होगी। आजीविका के कार्यों में उन्नति होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन शुभ है किंतु अपने काम को करने में आलस न करें। स्वयं करेंगे तो लाभ में रहेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ें लाभ होगा। मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम और दांपत्य सुखद बनेंगे।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन सामान्य है। सोचे हुए सभी काम तो पूरे नहीं होंगे किंतु ज्यादातर काम हो जाएंगे। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलेंगे। विदेशों से जॉब की सूचना मिलेगी। नए काम प्रारंभ करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति को लेकर परिजनों से चल रहे विवाद का निपटारा होगा।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपको अपने व्यवहार को संयमित रखना होगा। अपने संबंधों को निभाने के प्रति सजग रहें। दांपत्य जीवन का टकराव बातचीत से समाप्त होगा। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पैसा आने के योग बनेंगे। नए कार्य की प्राप्ति हो सकती है।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

मन प्रसन्न रहेगा। सकारात्मकता से भरे रहने के कारण कार्यों में मन लगेगा। उत्तम सुखों की प्राप्ति आज हो सकती है। मानसिक शांति अनुभव होगी। नए काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। दौड़भाग थमेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विवादों को टालने का प्रयास करें।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन दौड़भाग वाला रह सकता है। कुछ पारिवारिक कार्यों के लिए भटकना पड़ सकता है। संतान की चिंता रहेगी। धन लाभ हेागा। जीवन संयमित चलाने के लिए मन को शांत रखें। कार्यस्थल पर विवादों को टालने का प्रयास करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन अनुकूल है। आज जो काम शुरू करेंगे उनमें सफलता मिलना निश्चित है। अपने अहंकार का त्याग करें और लोगों से संबंध सुधारने के प्रति सजग रहें। धन लाभ होगा, संपत्ति-वाहन सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान की गड़बड़ी से तबीयत खराब होगी।

  • रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+