Ank Jyotish Rashifal 20th June: मूलांक 8 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal: आज 20 जून 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं।

आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 20th Jun

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपके कुछ निर्णय गलत हो सकते हैं इसलिए सोच-समझकर ही काम करें। संभव हो तो बड़े निर्णय आज टाल दें। परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है। पैसों की तंगी अनुभव होगा। सिर दर्द और नेत्र की समस्या आ सकती है। प्रेम संबंध खराब होंगे।

  • रेमेडी : आज पूरे दिन लाल रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज निर्णय को लेकर भ्रम में रहेंगे। किसी से विवाद मन को परेशान करेगा। पेट के रोगों से सतर्क रहें। बाहरी खानपान करने से बचें। नौकरी में उन्नति मिलेगी किंतु विरोधी काम बिगाड़ेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन की आवक बनी रहेगी।

  • रेमेडी : सफेद रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज दिन आपके पक्ष में नहीं है। सतर्क रहें, संभलकर रहें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सतर्क रहें। धन का आगमन होगा। नौकरी और व्यापार में सामान्य स्थितियां रहेंगी। जीवनसाथी से टकराव कम होगा। प्रेम संबंध बिगड़ेंगे। संपत्ति खरीदी के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : जेब में नीला रूमाल रखें।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज धैर्य और संयम रखें। निराश न हों काम बनेंगे। आज राहु आपके पक्ष में निर्णय करवाएगा। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में नया काम मिलेंगे। पैसों की आवक भरपूर होगी। दिन समाप्त होते-होते कोई शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : ग्रे रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। धन के मामले सुलझेंगे। सूझबूझ से संकट दूर होंगे। रोग दूर होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। व्यापार में बदलाव हो सकता है।

  • रेमेडी : हरा रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके भौतिक सुखों में कुछ कमी हो सकती है। खर्च में वृद्धि होगी। मानसिक भ्रम पैदा होगा। बड़ा निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह लें। धन का आगमन अच्छा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध में टकराव हो सकता है।

  • रेमेडी : सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन शुभ है। जिस कार्य में हाथ डालेंगे वह पूरा होगा। पुराने काम भी पूरे होने के योग हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धन का आगमन होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा। नौकरी में उन्नति होगी।

  • रेमेडी : ग्रे रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 6

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज अपना व्यवहार संतुलित रखें। अत्यधिक आत्मविश्वास ठीक नहीं। किसी से व्यर्थ विवाद न करें। धन आएगा किंतु खर्च भी उसी अनुपात में हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है।

  • रेमेडी : नीला रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 7

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन संभलकर रहने का दिन है। किसी से व्यर्थ विवाद हो सकता है। धन का आगमन होगा और उसे भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। नौकरी में प्रमोशन अटक सकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्द्धी काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। नए निवेश करने से आज परहेज करें।

  • रेमेडी : लाल रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+