Ank Jyotish Rashifal 20 December : मूलांक 3 वाले ना लें टेंशन , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 20 December: आज 20 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिदायक रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपके साथ कोई व्यक्ति धोखेबाजी कर सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वसूलने में दिक्कत आएगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यर्थ की दौड़भाग थम जाएगी। परिवार में चल रहे विवाद दूर होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : मस्तक और कंठ पर कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में दिन बीत जाएगा। आर्थिक मामले जरूर सुलझेंगे। पैसों का लेनदेन करते समय परिवार के वरिष्ठों को साथ में रखें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव थमेगा। सेहत सुधरेगी।
- रेमेडी : मस्तक पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज पारिवारिक कार्यों से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी भी बात का अधिक तनाव न लें। धन के मामले आपके पक्ष में निपटेंगे। कार्यस्थल पर अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी का साथ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर की गोल बिंदी लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। अनायास धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक यात्राएं करेंगे। नौकरी में बदलाव की स्थितियां रहेंगी। नए कार्य शुरू करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाना लाभदायक रहेगा।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन श्रेष्ठ है। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ होगा। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन की आवक अच्छी होगी। खर्चों में कमी आएगी। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। सेहत सुधरेगी।
- रेमेडी : आज चंदन का त्रिपुंड लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम पूरे होने की ओर अग्रसर होंगे। नए अवसर आएंगे। स्वास्थ्य की गड़बड़ी दूर होगी। नए कार्य प्रारंभ करने का दिन है। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे। धन आएगा और खर्च भी उसी अनुपात में होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन का निवेश करेंगे।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन थोड़ा सा अव्यवस्थित रहेगा। काम धीमी गति से होने से मन खिन्न रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी किंतु आपको संयम और शांति बनाकर रखनी होगी। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक तंगी हो सकती है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त रहेगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन अति उत्तम रहने वला है। लंबे समय से अटके काम आज गति पकड़ सकते हैं। नौकरी में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। व्यापार में उन्नति और बदलाव के योग हैं। धन की आवक अच्छी रहेगी। सेहत में सुधार आएगा। परिवार के साथ यात्राएं करेंगे।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन वैसे तो सामान्य है किंतु धन के मामलों में सतर्कता रखनी होगी। किसी की बातों में आकर पैसे का निवेश न करें, वरना हानि हो सकती है। संपत्ति-वाहन खरीदी के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आने लगेगा। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर बनेंगे।
- रेमेडी : लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications