Ank Jyotish Rashifal 19 November: मूलांक 4 के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 19 November : आज 19 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक भी 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिदायक और सम्मान प्रदान करने वाला रहेगा। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपके मान-सम्मान और पद में वृद्धि होने वाली है। यह दिन आपके जीवन में अत्यंत विशेष होने वाला है। आपके कामों को गति मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार में लाभ होगा। अटका हुआ धन आज मिल सकता है। खराब सेहत में सुधार आने लगेगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके वे काम हो जाएंगे जिन्हें पूरे करने के लिए आप लंबे समय से प्रयासरत हैं। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होने वाली है। नौकरी में उन्नति प्राप्त करेंगे किंतु बदलाव भी संभव है। व्यापार में नए आयाम प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपको परिवार और अपने काम के बीच तालमेल बनाना होगा। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। आलस्य का त्याग करें। धन लाभ होगा। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन शुभ है विशेषकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उन्नतिदायक समय है। कोई सम्मान मिल सकता है। आजीविका के साधनों में बदलाव के साथ लाभ होगा। नए स्टार्टअप के लिए समय ठीक है। आज कुछ पुराने बिछड़े मित्रों से भेंट हो सकती है।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन आपके निर्णयों को मान्यता मिलने वाली है। सर्वत्र आपके निर्णय को सराहा जाएगा। पारिवारिक जीवन में सुखद संकल्प साकार होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन का टकराव समाप्त होगा। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपके भौतिक सुखों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन आएगा, संपत्ति खरीदेंगे, वाहन सुख मिलेगा। प्रेम में वृद्धि होगी। दांपत्य का टकराव समाप्त होगा। नवविवाहितों को संतान सुख मिल सकता है। करियर को ग्रोथ मिलेगी। युवाओं को जॉब के ऑफर आएंगे।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन आपके लिए कुछ राहत लेकर आएगा। लंबे समय से चल रही दौड़भाग समाप्त होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य गति से चलता रहेगा। आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। अवसरों का लाभ मिलेगा। इष्ट मित्रों से भेंट होगी। प्रेम संबंध सफल हो जाएगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज कुछ काम अपनों के कारण ही अटक सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपके काम का विरोध करेगा जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। धन को लेकर सतर्क रहें, हालांकि लाभ की संभावना अधिक है। शारीरिक रोग कम होंगे। यात्राएं हो सकती हैं।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज पारिवारिक कारणों से यात्राएं करनी पड़ सकती है। किसी व्यक्ति का व्यवहार मन को दुखी कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार में नए काम साथ में जोड़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ होने वाला है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+