Ank Jyotish Rashifal 19th January 2024 : मूलांक 2 का दिन सुखमय रहेगा , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 19th January 2024 : आज 19 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक भी 1 है जिसका स्वामी सूर्य है।

Ank Jyotish Rashifal

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

यहां पढ़ें: सभी राशियों का प्रेम राशिफल 2024

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके कष्टों में कुछ कमी आएगी और आपको सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। धन तंगी दूर करने के लिए मेहनत करनी होगी। अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की आदत का त्याग करना जरूरी है।

  • रेमेडी : आज दही का दान किसी गरीब को दें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन सुखमय रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा और लंबे समय से जारी दौड़भाग कुछ हद तक थमेगी। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद होगा। आजीविका के साधनों पर ध्यान देना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। धन आएगा और खर्च भी होगा।

  • रेमेडी : आज चावल का दान ब्राह्मणों को दें।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन मंगलप्रद रहेगा। मानसिक तनाव कुछ कम होंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का योग बनेगा। धन-संपदा में वृद्धि होगी किंतु कामकाज में आलस्य का त्याग करना जरूरी रहेगा। नई नौकरी के आवेदन स्वीकार हो जाएंगे। बिजनेस में लाभ होने वाला है।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्रों का दान दें।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज पारिवारिक कार्यों से थोड़ी दौड़भाग करनी होगी। शारीरिक कष्ट होगा, मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। नौकरी में शुभ सूचना मिलेगी। युवाओं को अच्छे ऑफर आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएंगे। संतान पक्ष को उनके कार्यों में जीत मिलेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन किसी मंदिर में चढ़ाकर आएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

पिछले दिन की दौड़भाग से आज आराम रहेगा। कष्टों में कमी आएगी और आपके निर्णय को सर्वत्र सराहना मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। परिवार से मेलजोल होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

  • रेमेडी : आज कच्चा सूत किसी शिव मंदिर में भेंट करें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन मंगलप्रद है। शारीरिक कष्टों में कमी आएगी। पारिवारिक सामंजस्य और मेलजोल बना रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी, विवादों से दूर रहने का प्रयास करें, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा की उन्नति होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होने वाला है।

  • रेमेडी : आज सफेद चमकदार कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन आपका है। जो चाहेंगे वैसा होगा, किंतु आपको खुद पर विश्वास रखना होगा। पारिवारिक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। करियर में ग्रोथ के लिए मेहनत करनी होगी, अनावश्यक खर्चों पर लगाएं लगाएं, अत्यधिक लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन राहत देगा। कुछ काम पूरे हो जाने से मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। विवादों में कमी आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत अनुभव करेंगे। धन संपदा की प्राप्ति होगी और कर्ज मुक्ति की संभावना बनेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा, व्यापार ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद पुष्प किसी शिव मंदिर में अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आपके कुछ काम बनते-बनते अटक जाएंगे इससे मानसिक तनाव होगा। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। आजीविका के साधनों में वृद्धि करने के प्रयास करें सफल होंगे। मन में आत्मविश्वार रखें, संकट दूर होंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+