Ank Jyotish Rashifal 19th August: मूलांक 7 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 19th August: आज 19 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तम मिश्रित फलदायी रहेगा। मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 4, 6, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन कुछ विशेष अवसर लेकर आ रहा है। आपके कार्यों को गति तो मिलेगी ही, नए काम भी शुरू कर सकते हैं। नौकरी में तनावपूर्ण स्थिति कुछ कम होगी, व्यापार में नए काम साथ में जोड़ सकते हैं। आर्थिक संकट कुछ हद तक कम होगा। मन प्रसन्न होगा।
- रेमेडी : आज लाल रंग का वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 1, 9
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। सभी काम तेज गति से पूरे होंगे। नौकरी में स्थितियां सामान्य रहेंगी, व्यापार ठीक चलेगा किंतु साथ में कुछ नए काम भी करने होंगे। धन-संपत्ति सुख प्राप्त होगा। समाज में लोकप्रिय होंगे। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 2, 1
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन का अधिकांश समय आपके पक्ष में रहेगा इसलिए जो काम करना चाहते हैं वे शीघ्रता से पूरे कर लें। धन संबंधी मामलों में किसी वरिष्ठ की सलाह महत्वपूर्ण होगी। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज पीले रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 3, 2
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन थोड़ा दौड़भाग वाला रहेगा, छोटे-छोट काम के लिए भटकना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से थकान अनुभव करेंगे। किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे, हालांकि नौकरी और व्यवसाय में उन्नतिकारक योग बन रहे हैं। किसी साझेदार के सहयोग से बड़े काम का पाएंगे।
- रेमेडी : आज हल्के भूरे रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 4, 3
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन अनुकूल है। सही समय पर सही निर्णय हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। धन तंगी दूर होगी। कर्ज मुक्ति की राह बनेगी। नौकरी-व्यवसाय आदि में लाभदायक स्थितियां रहेंगी। शारीरिक रोग दूर होंगे। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं हो सकती हैं। किसी भी विवाद से दूर रहें।
- रेमेडी : आज हरे रंग का कोई वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 5, 4
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
कार्य तेज गति से होंगे, किंतु ध्यान रखें जो भी निर्णय लें सोच-समझकर ही लें। व्यर्थ का तनाव न पालें स्थितियां आपके अनुकूल हैं इसलिए नए काम प्रारंभ करने में देर न करें। कार्य में बदलाव के साथ उन्नति हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
- रेमेडी : आज सफेद चमकीले कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 6, 5
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
समय अनुकूल है। सोचे काम पूरे तो हो जाएंगे किंतु उनमें किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। मानसिक भ्रम की स्थिति में न रहें। नौकरी और व्यवसाय में बदलाव करना चाहें तो समय ठीक है। धन तंगी दूर होगी। कर्ज चुकाने में सक्षम बन पाएंगे। लाभ होगा।
- रेमेडी : आज बैंगनी रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 7, 6
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन आपके पक्ष में रहेगा। लंबे समय से चल रही दौड़भाग थमेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। शारीरिक रोग दूर होंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। सकारात्मक रहने से अनेक कार्य सुगमता से होंगे।
- रेमेडी : आज नीले रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 8, 7
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
समय शुभ है। ऊर्जावान और सकारात्मक अनुभव करेंगे। धन का आगमन अनेक माध्यमों से होगा। रोग दूर होंगे। पैसों की बचत होगी। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति होगी। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। पारिवारिक दांपत्य जीवन का टकराव आज दूर हो जाएगा।
- रेमेडी : आज लाल रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 9, 8












Click it and Unblock the Notifications