Ank Jyotish Rashifal 18th January 2024 : मूलांक 2 को मिलेगा सम्मान , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 18th January 2024 :आज 18 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक भी 9 है जिसका स्वामी मंगल है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 4, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको धन के मामलों में सतर्क रहना होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर अचानक भरोसा न करें। आज पारिवारिक कार्यों पर खर्च की अधिकता रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थ्ल पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। सतर्क रहें।
- रेमेडी : आज लाल वस्त्र अवश्य पहनें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपमें अहंकार की भावना प्रबल रहेगी। इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सभी लोगों को समान रूप से महत्व दें। कार्यस्थल पर परिस्थितियां आपके उल्टी जा सकती हैं। व्यापारी वर्ग थोड़ी परेशानी में रह सकता है।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकत है। जो भी निर्णय लें उसमें परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह लें। किसी भी काम को पूरी योजना बनाकर ही करें। धन के मामलों में सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज पीले कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके कुछ काम अटके रहेंगे और लोग आपके व्यवहार के कारण आपसे नाराज रहेंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव आएगा। किसी के भरोसे काम न छोड़ें। पारिवारिक विवाद परेशान करेगा। कार्यस्थल पर परेशानी महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
- रेमेडी : आज ग्रे रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज दौड़भाग रहेगी। हालांकि परिवार के सहयोग से परेशानियों का हल मिल सकता है। आपका दांपत्य जीवन सुखद बनेगा। धन का उपयोग संभलकर करें। पैसों की बचत करें। नौकरी में जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। स्थानांतरण के भी योग बन रहे हैं।
- रेमेडी : आज हरे रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज धन के मामलों में सतर्क रहना होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो कोई धोखाधड़ी आपके साथ हो सकती है। उधार दिया पैसा लौटकर नहीं आएगा। पारिवारिक विवादों से घिरे रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन की कड़वाहट दूर होगी। प्रेम प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चमकदार कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज अपने काम ईमानदारी से करने का प्रयास करें। परिवार का सहयोग रहेगा। कोई बड़े निर्णय लेना पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। धन संबंधी मामले सूझबूझ से हल करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोगों पर खर्च हो सकता है। प्रेम में टकराव होगा।
- रेमेडी : आज काले कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन उठापटक वाला रह सकता है। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। नौकरी में अधिकारियों से टकराव हो सकता है। व्यापार में स्थितियांअनुकूल होंगी। धन लाभ होगा। संपत्ति संबंधी काम पूरे होंगे।
- रेमेडी : आज नीले कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन उत्तम है। कुछ काम पूरे हो जाएंगे जबकि कुछ काम अटके रह सकते हैं। परिवार के मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे। रोग दूर होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। शुभप्रद यात्राएं हो सकती हैं। नए जॉब ऑफर आएंगे।
- रेमेडी : आज लाल कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications