Ank Jyotish Rashifal 18th August: मूलांक 3 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 18th August: आज 18 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तम उन्नतिकारक रहेगा। मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 4, 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन उन्नतिकारक है। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलना निश्चित है। आर्थिक मामलों में लाभ की स्थिति में रहेंगे। परिवार के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपको ही पहल करनी होगी। लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। अपने कार्यों को स्वयं करें लाभ होगा। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। संतान की ओर से उत्साहजनक समाचार मिलने वाला है। धन प्राप्त होगा। निवेश करने में सक्षम बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। नौकरी व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है। समय पर सारे काम संपन्न होंगे। आर्थिक लाभ होगा। मानसिक शारीरिक स्थिति सामान्य रहेगी। रोग दूर होंगे। सही निर्णय ले पाएंगे। नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी और व्यापार में उन्नतिदायक योग बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखद बनेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद धागा अपनी दाहिनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन सामान्य किंतु लाभदायक रहेगा। अचानक कहीं से धन आने का मार्ग खुलेगा। मन प्रसन्न और सकारात्मकता से भरा रहेगा। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। अटके कार्य चलने लगेंगे। नौकरी व्यवसाय में बदलाव के संकेत हैं। शारीरिक रोग दूर होंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन उत्तम और वृद्धिकारक है। सोचे सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज जो नए कार्य हाथ में लेंगे उनमें भी उत्तम सफलता के योग बनेंगे। शेयर बाजार में निवेश करें लाभ होगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। मानसिक शांति प्राप्त रहेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग के वस्त्र पहनना लाभदायक रहेगा।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज कुछ काम अचानक हो सकते हैं उनमें कुछ अच्छे तो कुछ बुरे भी हो सकते हैं। धन संपत्ति सुख प्राप्त होगा किंतु उसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार का सहयोग रहेगा और चल रहा मनमुटाव भी दूर होगा। करियर में ग्रोथ मिलेगी। किंतु शत्रु भी सक्रिय हो रहे हैं।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय और धन खर्च होगा। शारीरिक रोग परेशान कर सकते हैं। मानसिक स्थिति विचलित करने वाली हो सकती है। मांगलिक प्रसंगों के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। दांपत्य और प्रेम में वृद्धि होने वाली है।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र अपनी कलाई पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 6

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन अनुकूल है। पिछले दिनों किए गए कार्यों का शुभ फल अब मिलने वाला है। धन लाभ होगा। संपत्ति के फंसे हुए काम आज हो सकते हैं लेकिन ध्यान रखना होगा कि आपके शत्रु भी सक्रिय हो रहे हैं इसलिए सावधान रहना होगा। अपनी योजनाएं गुप्त रखें।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का धागा अपनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन वृद्धिकारक है। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति होगी। नए व्यापार प्रारंभ कर पाएंगे। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। शारीरिक रोग दूर होंगे। मानसिक स्थिति शांतिपूर्ण रहेगी। परिवार के साथ यात्राओं के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को अच्छी सफलता मिल सकती है।

  • रेमेडी : आज सफेद चमकीले वस्त्र अवश्य पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+