Ank Jyotish Rashifal 18 September : मूलांक 3 को मिलेगा सुख, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 18 September: आज 18 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 4, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन सामान्य है। कुछ काम होंगे जबकि कुछ अटके ही रहेंगे। अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाना जरूरी होगा। किसी पर क्रोध न करें। जो आपको दिल से चाहते हैं उन्हें सहयोग करें। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर आएंगे।
- रेमेडी : आज लाल या इससे मिलते जुलते शेड के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 1, 2
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन उत्तम है। आपके सारे काम समय पर और तेज गति से होंगे। आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी। लोग आपकी बात मानेंगे और आपको सहयोग करेंगे। धन-संपत्ति लाभ होगा। प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे वे पूरे अवश्य होंगे। आर्थिक संकट दूर होगा और उससे भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। मानसिक-शारीरिक शांति रहेगी। नौकरी और व्यापार में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
- रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
समय, अवसर और संबंधों का लाभ उठाने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। भाई-बहनों से चल रहा विवाद दूर होगा। धन लाभ होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार ठीक रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- रेमेडी : आज ग्रे रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 4, 5
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। परिवार में महत्व बढ़ेगा और आपके निर्णय को सराहना मिलेगी। धन सुख प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। अचानक कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ेगा।
- रेमेडी : आज हरे रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 5, 6
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज थोड़ी राहत वाला दिन है। दौड़भाग थमेगी और काम अपनी सामान्य गति से चलते रहेंगे। आज घर में मेहमान आ सकते हैं। पारिवारिक यात्राएं भी हो सकती हैं। नौकरी को लेकर भटकाव समाप्त होगा। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ सकते हैं।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें, लाभ होगा।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन मंगलमय है। कुछ ठोस निर्णय लेने होंगे। इसमें परिवार के वरिष्ठों का सहयोग अवश्य लें। दांपत्य का टकराव आज दूर होगा। नौकरीपेशा का मन काम में नहीं लगेगा। व्यापारिक स्थितियां ठीक रहेंगी। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आएगा।
- रेमेडी : आज काले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 7, 8
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन शुभ और वृद्धिकारक है। काम समय पर होंगे। सांपत्तिक काम होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा के स्थान परिवर्तन के योग हैं। कारोबारी लाभ में रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रोगों पर हो रहा खर्च कम होगा। दांपत्य और प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज नीले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आप जो भी निर्णय लेंगे पूरे जीवन पर उनका बड़ा असर रहेगा इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय लें। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। धन-संपत्ति लाभ होगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। नौकरी-व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 9, 1












Click it and Unblock the Notifications