Ank Jyotish Rashifal 18 December : मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 18 December: आज 18 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन थोड़ा राहतभरा रहेगा। कामकाज से मुक्ति मिलेगी और परिवार के साथ थोड़ा वक्त बिताने में सफल होंगे। नौकरी और व्यापार में स्थितियां आपके अनुकूल होने से राहत रहेगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है।
- रेमेडी : आज आंकड़े के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपको सभी ओर से अच्छा सहयोग मिलेगा। परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और अपने सुखों पर खर्च करेंगे। नौकरी और व्यापार ठीक चलेंगे। लाभ होगा।
- रेमेडी : आज चमेली के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यों में अनुकूलता प्राप्त होने से मन भी प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ तालमेल ठीक रहेगा। धन आएगा। प्रॉपर्टी के अटके काम आज हो सकते हैं। निवेश के प्रति जागरूक होने का समय है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। प्रेम बढ़ेगा।
- रेमेडी : आज गेंदे के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज दिन सामान्य बीतेगा। नौकरी और व्यवसाय में जिम्मेदारियों और पद में बदलाव की संभावना बन रही है जो आपके मनोनुसार होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। यात्राओं से धन प्राप्त होगा। प्रेम और दांपत्य जीवन मधुर बनेगा।
- रेमेडी : आज पीपल के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने का प्रयास करना होगा। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करना होगा। धन संबंधी मामले सुलझेंगे। निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। शारीरिक रोग दूर होगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। प्रेम संबंध मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज दूर्वा को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए सुखद रहने वाला है। लंबे समय से रिश्तों में बना तनाव दूर होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। धन आगमन होगा। संपत्ति खरीदी-बिक्री के काम सफलतापूर्वक होंगे। प्रेम सम्मान बढ़ेगा।
- रेमेडी : आज क्रासुला के पौधे में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज अटके काम पूरे होने का दिन है। किसी मित्र के सहयोग से बड़ी परियोजनाओं पर काम प्रारंभ करेंगे। नए काम के लिए कर्ज लेना पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खर्च में कमी आएगी। प्रेम संबंधों में सतर्क रहना होगा। कोई आपके दिल को दुखा सकता है।
- रेमेडी : आज बरगद के पेड़ में जल डालें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपको किसी बात के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सारे काम व्यवस्थित तरीके से हो जाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि जागेगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। आपको बस अपने स्वास्थ्य क थोड़ा ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज शमी के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। धन की चिंता दूर होगी। नौकरी में बदलाव का समय है। नए काम प्रारंभ करेंगे। युवाओं को नौकरी के बड़े ऑफर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज किसी भी लाल फूल के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications