Ank Jyotish Rashifal 17th May: मूलांक 8 वालों की होगी उन्नति , पढ़ें अंक राशिफल

Numerology :आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं।

Ank Jyotish Rashifal

Ank Jyotish Rashifal: आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज शनि-चंद्र युति हो रही है जिसके प्रभाव से सभी अंकों के लोग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आज कुछ स्थितियां साथ नहीं देंगी। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

दिन भटकाव वाला है। छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए भटकना पड़ सकता है। काम पूरे नहीं होंगे, इससे मानसिक परेशानी महसूस होगी। पैसों के कारण काम अटकेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। परिवार में सामंजस्य रहेगा।

  • रेमेडी : आज आंकड़े के पौधे में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 1, 8

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

मानसिक तनाव देने वाली स्थितियां बन सकती है। परिवार में विवाद होगा, दंपती में कलह होगी। पैसों के मामले में दिन शुभ है। एक से अधिक माध्यमों से पैसा आएगा। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

  • रेमेडी : आज तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज कुछ अच्छे आफर आएंगे किंतु उन्हें अपनाने में आप चूक जाएंगे। दौड़भाग रहेगी, कार्य पूरे होने में संदेह रहेगा इसलिए आज कोई नया कार्य प्रारंभ करने से बचें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन की तंगी महसूस होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज मनीप्लांट के पौधे को पानी दें।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन सामान्य है। नए काम तेजी से होंगे किंतु पुराने अटके ही रहेंगे, उनमें कोई खास प्रगति होती नहीं दिखेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। संबंधों को निभाने के प्रति सचेत रहें। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। धन का आगमन अच्छे तरीके से होगा।

  • रेमेडी : आज क्रासुला का पौधा घर में लाकर लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन शुभ है। सोचे कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। नए कार्यों में भी लाभ होगा किंतु ध्यान रखें मेहनत और दौड़भाग करनी होगी। परिवार में किसी से विवाद होगा किंतु शीघ्र ही सुलझ भी जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक चिंता दूर होगी और सुखों पर खर्च करेंगे।

  • रेमेडी : आज नीम के पेड़ की जड़ों को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। मांगलिक धार्मिक कार्यों में जाने का अवसर आएगा। लाभ के अवसर आएंगे। नौकरी में उन्नति, बिजनेस में लाभ होगा। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है, इसलिए खानपान पर नियंत्रण रखें।

  • रेमेडी : आज सफेद फूलों के पौधे लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन भागदौड़ वाला है। अपने काम करवाने के लिए लोगों के हाथ-पैर जोड़ने पड़ सकते हैं। संबंधों का लाभ भी नहीं मिलेगा। मानसिक आर्थिक संकट महसूस होगा। परिवार में महत्व कम मिलेगा, जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज पीपल के पेड़ की जड़ जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। काम बनते-बनते अटक सकते हैं, इससे थोड़ी चिंता होगी। पैसों की आवक भरपूर होने के योग हैं। फंसा धन आ जाएगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य की चिंता नहीं रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी।

  • रेमेडी : शमी के पेड़ की जड़ें पानी से सींचें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन थोड़ा तनाव देने वाला रह सकता है। काम पूरे नहीं होने से क्रोध आएगा। अनिर्णय की स्थिति रहेगी। परिवार में आपके कार्यों को महत्व कम मिलेगा। दांपत्य और प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा, बाहरी खानपान संतुलित रखें।

  • रेमेडी : लाल फूलों के पौधें घर में लाकर लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+