Ank Jyotish Rashifal 17th June: मूलांक 9 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal: आज 17 जून 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए सामान्य और मिलाजुला रहेगा। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 17th June

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज परिवार में मतभेद हो सकते हैं और आपको पराजय का सामना करना पड़ सकता है इसलिए तैयार रहें, धैर्य रखें। करियर की ग्रोथ ठहरी रहेगी किंतु कुछ नए ऑफर आ सकते हैं। शारीरिक रोग परेशान करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त रहेगा।

  • रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन सामान्य है किंतु कुछ काम अटक सकते हैं। आज लोगों को प्रभावित करने में सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक जरूरत महसूस होगी। परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है।

  • रेमेडी : आज जैसमीन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 1

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

कार्यों को कल पर न टालें, जो करना है आज ही करिए। धन को लेकर सतर्क रहें। कहीं निवेश करना हानिकारक हो सकता है। संपत्ति के कार्य संभलकर करें। पारिवारिक विवादों से सामना हो सकता है। मित्रों से बैर होगा। कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थिति बन सकती है।

  • रेमेडी : आज कस्तूरी का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज कोई कार्य सुगमता से नहीं होगा। भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में कटुता आएगी। धन तंगी अनुभव करेंगे। किसी पारिवारिक कार्य पर अचानक बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है। किसी का भावनात्मक रिश्ता सपोर्ट देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन कठिन है किंतु आपको धैर्य और संयम रखना होगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर किसी से विवाद होने की आशंका है। आज किसी को पैसा उधार न दें, वरना लौटकर नहीं आएगा। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन सामान्य है। कुछ काम अच्छे तरीके से हो जाएंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। करियर को ग्रोथ मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन ठीक नहीं है, सतर्क रहना होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधान रहें। आर्थिक हानि की आशंका है। कहीं निवेश न करें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। युवाओं को करियर बनाने के नए ऑफर आएंगे।

  • रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामान्य है। सोचे सभी कार्य आज पूरे होने की संभावना है बशर्ते आप लगन और मेहनत से उन्हें करने के प्रति सजग रहें। आज आर्थिक मसले सुलझ जाएंगे। भाई-बहनों से जो विवाद चल रहा है उसका निपटारा होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • रेमेडी : आज केसर-चंदन मिश्रित इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आर्थिक मसलों के लिए दिन शुभ है किंतु फिर भी बड़ा निवेश करना आज टालें तो बेहतर रहेगा। मानसिक शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक कार्यों से आज यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

  • रेमेडी : आज जैस्मीन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+