Ank Jyotish Rashifal 17th January 2024 : मूलांक 1 के लिए दिन सुखद , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 17th January 2024 : आज 17 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक भी 8 है जिसका स्वामी शनि है।

 Ank Jyotish Rashifal

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए दौड़भाग वाला रहेगा। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन वृद्धि देने वाला है। काम समय पर पूरे करें, लाभ मिलेगा। नौकरी में शुभ सूचना मिलेगी। दांपत्य का टकराव दूर होगा। नए काम प्रारंभ करेंगे। मित्रों या परिवार के साथ मनोरंजक यात्राओं पर जाएंगे। कुछ कार्यों को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके अटके काम किसी के सहयोग से पूरे होंगे। मानसिक, शारीरिक रूप से आज राहत महसूस करेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। नए स्टार्टअप में पैसा लगाकर लाभ कमाएंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज पूरे दिन आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। मानसिक शांति महसूस होगी। शारीरिक दुख कम होंगे। पारिवारिक कलह शांत होगी। सामंजस्य बना रहेगा। संपत्ति के मामले सुलझेंगे। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं। आय के नए साधन मिलेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन शुभ है और आपके सारे काम हो जाएंगे। नए काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। रोग दूर होंगे। हालांकि खर्च की अधिकता रह सकती है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। मन प्रसन्न रहेगा। पैसों की आवक होगी।

  • रेमेडी : आज चंदन में हल्दी मिलाकर तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन थोड़ा दौड़भाग वाला रहेगा। पारिवारिक कार्यों से यात्रा करनी पड़ेगी। पैसों की जरूरत लग सकती है। नौकरी में तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। उच्चाधिकारियों से पटरी नहीं बैठेगी। व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम संबंधों में टकराव होगा।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन मेहनत करने का दिन है। अपने काम स्वयं करें। व्यापारी वर्ग अपने कर्मचारियों पर नजर रखें, कोई ठगी हो सकती है। धन की जरूरत लग सकती है। नौकरी में प्रमोशन होगा। युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन शुभ है। पारिवारिक विवादों का हल आपसी बातचीत से निकलेगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। नौकरी में उन्नति की सूचना मिलेगी। नए काम प्रारंभ करेंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा। प्रेम में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी।

  • रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। सोचे सभी काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति के कार्यों का निराकरण आपके पक्ष में होगा। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। शारीरिक परेशानी दूर होगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। स्वास्थ्य सुधरेगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का टीका लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आपको आर्थिक लाभ के अवसर तो आएंगे किंतु उनमें सतर्क रहने की भी जरूरत है। संपत्ति के कार्य निपटेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों की बचत होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद बनेगा। युवाओं को बड़े आफर आ सकते हैं।

  • रेमेडी : आज कुमकुम का टीका लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+