Ank Jyotish Rashifal 17th February 2024 : मूलांक 1 वाले करेंगे तरक्की , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 17th February 2024 : आज 17 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
कल से आज का दिन थोड़ा राहतभरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव कम होगा। पैसों को लेकर चल रहा विवाद सुलझने की स्थिति में आ जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन में नए काम करने की उत्सुकता रहेगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होने वाली है।
- रेमेडी : आज काले कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन बेहतर है। आपके अटके कामों को किसी का साथ मिलेगा और रफ्तार पकड़ेंगे। आर्थिक समस्याएं कुछ कम होंगी किंतु पूरी तरह समाप्त नहीं होंगी। मित्रों से भेंट होगी। लोगों से चल रहे मनमुटाव आज दूर होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हर क्षेत्र में उन्नति होगी।
- रेमेडी : आज नीले कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज उलझनें कुछ कम होंगी और आगे का रास्ता स्पष्ट दिखाई देगा। किसी काम को लेकर बना हुआ तनाव भी कम होगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। नौकरी में बदलाव करने के लिए यही सही समय है।
- रेमेडी : आज नीला रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन आपके लिए थोड़ा राहतभरा रह सकता है। दूसरों के भरोसे न रहते हुए अपने काम स्वयं करेंगे तो लाभ अधिक होगा। पारिवारिक विवाद कम होंगे। कार्यस्थल पर तनावमुक्ति होगी किंतु थोड़ी दौड़भाग किसी काम को लेकर हो सकती है। धन आएगा।
- रेमेडी : आज नीला रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज दिन मिलाजुला रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक खराबी आ सकती है। आर्थिक संकट बना हुआ है और अभी खर्च की अधिकता भी रहेगी। शारीरिक शिथिलता रहने से काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी और व्यवसाय ठीकठाक चलेगा।
- रेमेडी : आज काला धागा दाहिनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपके काम सुगमतापूर्वक पूरे होंगे। पैसा आने का दिन है। किसी को उधार दे रखा है तो वह लौट आएगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। आपके नेतृत्व पर सवाल उठ सकते हैं इसलिए काम पर ध्यान दें। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज काला धागा दाहिने पैर में बांधें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा रोग सामने आ सकता है। खर्च की अधिकता भी रहेगी। पारिवारिक समागम होगा। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलेंगे। नए कामकाज शुरू करने के लिए दिन ठीक है। अपने संपर्कों का लाभ उठएं।
- रेमेडी : आज काले तिल का दान करें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपका दिन कुछ राहतभरा रह सकता है। अटके कामों को गति मिलेगी किंतु नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक नहीं है। मित्रों से विवाद हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज काले उड़द दान करें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन संयमपूर्वक व्यतीत करना होगा। अपने काम दूसरों के भरोसे बिलकुल न छोड़ें। कोई विवाद हो तो आपसी बातचीत से निपटाने का प्रयास करें। आज व्यर्थ के कार्यों में समय और धन की बर्बादी होगी। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। सेहत बिगड़ेगी।
- रेमेडी : आज नीले कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications