Ank Jyotish Rashifal 17th August: मूलांक 2 को मिलेगी तरक्की, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 17th August: आज 17 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपको अपने संबंधों पर ध्यान देना होगा। चाहे पारिवारिक हों या बाहरी, रिश्तों को सहेजने के प्रति सजग रहें। इससे तनाव भी कम होगा और ऊर्जावान अनुभव करेंगे। अपने अनुभवों को कार्यरूप में बदलने पर काम करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • रेमेडी : आज पीले रंग के वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन उन्नतिदायक है। कुछ नए अवसर नई संभावनाएं आपके सामने आने वाली हैं। आज सारे काम तेज गति से होंगे। धन लाभ होगा। मानसिक शांति रहेगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज पीले चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन आपके लिए अवसरोंभरा रहेगा। अटके हुए काम बनेंगे और अटका हुआ पैसा भी लौट आएगा। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव सकारात्मक रहेगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। मित्रों के साथ पर्यटन करेंगे।

  • रेमेडी : आज पीले चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 2

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इसलिए किसी भी काम को करने के लिए हड़बड़ी न करें। सोच-विचारकर निर्णय लें। विशेषकर आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। बाहरी व्यक्तियों की मदद से बड़े काम संपन्न होंगे। पारिवारिक लोगों का सहयोग प्राप्त रहेगा।

  • रेमेडी : आज पीले रंग का रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन शुभ है और जो निर्णय लेंगे उसमें सफलता मिलने वाली है। धन-संपत्ति, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। धन को भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम और दांपत्य प्रगाढ़ होगा।

  • रेमेडी : आज पीले रंग के कवर वाला पेन अपने पास रखें।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन उम्मीदोंभरा रहेगा। जो काम सोचेंगे या हाथ में लेंगे वह आज निश्चित पूरा होगा। समय और धन का सदुपयोग कर पाएंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज आपका प्रस्ताव मंजूर हो सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात भी आज बन सकती है।

  • रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 6, 5

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज कुछ ऐसे काम संपन्न होंगे जिनके पूरा होने की प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आर्थिक मसलों पर वरिष्ठों की राय महत्वपूर्ण रहेगी। संपत्ति खरीदने का सोच रहे हैं तो काम प्रारंभ करें। धन लाभ होगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। युवाओं को नौकरी के आफर मिलेंगे।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज मन की प्रसन्नता के लिए प्रयास करें। दूसरों का दिल न दुखाएं और अपने अहंकार का त्याग करें। नौकरी में बदलाव की स्थिति दिख रही है। व्यापार में लाभदायक अवसर आएंगे। धन लाभ होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज पीली मिठाई किसी बुजुर्ग पुरुष को भेंट करें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ और उन्नतिदायक है। आज किए गए कार्य सफल होंगे। नए कार्य प्रारंभ करें। धन लाभ होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ। रिश्तों में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+