Ank Jyotish Rashifal 17 OCTOBER : मूलांक2 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 17 OCTOBER: आज 17 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए थोड़ा दौड़भाग वाला रह सकता है। पारिवारिक कार्यों से दौड़ना पड़ेगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां आपके अनुकूल होने लगेंगी। अपने मनोरंजन के लिए वक्त निकालेंगे। नौकरी में स्थितियां अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज लाल रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके लिए कोई शुभ समाचार आने वाला है। लंबे समय से जिस बात की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह मन को प्रफुल्लित करेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। आजीविका के नए साधनों की ओर बढ़ेंगे। पारिवारिक सामंजस्य और सुख प्राप्त होने वाला है।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन लाभदायक है। अटके काम पूरे होंगे। पैसा आने के योग बनेंगे। संपत्ति के विवादों का फैसला आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ सुखद यात्रा पर जाने के योग हैं।
- रेमेडी : आज लाल रंग का रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके कुछ काम बनते-बनते रह जाएंगे। फंसे काम फंसे ही रहेंगे। पैसों का आगमन होगा किंतु खर्च भी उसी अनुपात में हो जाएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन संयमित रहेगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी आवश्यक पारिवारिक मुद्दे पर निर्णय लेना पड़ेगा। संपत्ति का विवाद भाई-बहनों से हो सकता है। धन लाभ होगा। मित्रों के साथ मिलकर नए काम प्रारंभ करेंगे। युवाओं को अच्छे जॉब ऑफर आने वाले हैं। सेहत आज ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 6
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन दौड़भाग के बावजूद आपके पक्ष में रहने वाला है। मन प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। शारीरिक कष्ट दूर होगा। मानसिक शांति वाला दिन रहेगा। परिवार का साथ बना रहेगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज गुड़हल का पौधा लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज पारिवारिक जीवन की सारी समस्याएं और कष्ट दूर होने वाले हैं। सहयोग और सामंजस्य से बड़ी योजनाएं साकार करने में सफल होंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव सकारात्मक रहेगा।
- रेमेडी : आज गुलाब का पौधा लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन सामान्य है। पारिवारिक जीवन में चल रहा संकट दूर होगा। शारीरिक स्वस्थता प्राप्त होगी। मन के भ्रम दूर होंगे और कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज ले पाएंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। दांपत्य का संकट दूर होगा। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में लाभ होगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन उत्साहजनक तरीके से व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन में बड़े निर्णय लेने पड़ेंगे। आपके निर्णय को सर्वत्र सराहा जाएगा। शिक्षा में सफलता, नई नौकरी मिलेगी। नए व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। धन लाभ और भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च भी करेंगे।
- रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications