Ank Jyotish Rashifal 17 December : मूलांक 2 वाले गुस्सा करें कंट्रोल ,जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 17 December: आज 17 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए दौड़भाग और विवादों से भरा रह सकता है। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज के दिन आपको अपने व्यवहार को संतुलित रखना होगा। कुछ काम अटके तो उसका दोष दूसरों को न दें। परिवार और मित्रों से सामंजस्य बनाकर रखना होगा। काम की दौड़भाग रहेगी। स्वास्थ्य क ध्यान रखें। पैसा आएगा और उसी अनुपात में खर्च भी होगा।
- रेमेडी : आज गाय को गेहूं खिलाएं।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। काम धीमी गति से होंगे लेकिन अपनी निर्णायक स्थिति में पहुंचेंगे। पारिवारिक सहयोग नहीं मिलेगा किंतु मित्रों और विपरीत लिंग का ध्यान आपके प्रति रहेगा। नौकरी में तनाव महसूस होगा। नए व्यापार में हाथ आजमाएं।
- रेमेडी : आज गुड़ का दान करें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज परिवार और मित्रों के प्रति आपका व्यवहार कठोर हो सकता है, जिससे हानि आपको ही उठानी पड़ सकती है। इसलिए विवादों से दूर रहें और सभी के साथ सामंजस्य बनाकर रखें। शारीरिक रोग कम होंगे। जॉब में स्थितियां सामान्य रहेंगी। व्यापार ठीक चलेगा।
- रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन सामान्य है किंतु धन की आवश्यकता लग सकती है। आय से अधिक खर्च हो सकता है। किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं। आजीविका के साधनों में समझदारीपूर्ण बदलाव होने की संभावना है।
- रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज के दिन आपको संयम से काम लेना है, व्यर्थ की दौड़भाग और विवादों से बचें। ज्यादा कुछ होना नहीं है इसलिए शांति से बैठें। करियर में थोड़ी ग्रोथ मिलेगी। परिवार के साथ तालमेल बनाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। शारीरिक व्याधियां आज दूर होंगी।
- रेमेडी : आज लाल रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज पिछले दिन से कुछ राहत रहेगी। दौड़भाग थमेगी किंतु घर में मेहमान आने से आराम करने का वक्त नहीं मिलेगा। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन की तंगी आज दूर होगी।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने का दिन है। नेत्र और मस्तिष्क संबंधी रोग आ सकते हैं। कार्यस्थल पर अपमानजनक कोई घटना हो सकती है। मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। धन की आवक ठीकठाक होगी। पारिवारि विवादों से बचने का प्रयास करें। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज गाय को सूखी घास खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन सामान्य है। काम अपनी निर्धारित गति से होते रहेंगे। युवाओं को नए जॉब ऑफर आने वाले हैं। शारीरिक शिथिलता रहेगी किंतु कोई अस्वस्थता नहीं रहेगी। प्रेम संबंधों में थोड़े टकराव हो सकते हैं। नए काम प्रारंभ करें, लाभ होगा। धन आएगा।
- रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपकी मेहनत का शुभ परिणाम मिलने का दिन है। करियर को ग्रोथ मिलेगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल जाएगा। अविवाहितों के विवाह की बात भी बन सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैसा आएगा और सुखों पर खर्च होगा।
- रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications