Ank Jyotish Rashifal 16 November: मूलांक 7 वालों के लिए दिन उत्तम , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 16 November : आज 16 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए दौड़भाग वाला रहने वाला है। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपके कामों में अनेक बाधाएं आएंगी। दूसरों के सहयोग से काम पूरे होने की संभावना है। कार्यस्थल पर सहयोगियों से विवाद हो सकता है। धन की आवश्यकता लग सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है किंतु मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग करनी होगी। काम होंगे तो सही लेकिन उनकी गति अत्यंत धीमी रहेगी। सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी स्थिति बन सकती है। आजीविका के साधनों में बदलाव होगा। धन आने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद-लाल मिश्रित धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपको परिवार पर ध्यान देना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनकी सेवा करें। आर्थिक लाभ होगा किंतु खर्च की अधिकता भी रहेगी। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। नए काम प्रारंभ करेंगे। दांपत्य और प्रेम संबंध में टकराव होगा।
- रेमेडी : आज पीला धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन सामान्य है, कुछ काम पूरे होंगे कुछ अटक भी सकते हैं। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। धन लाभ होगा और भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : आज काले सफेद रंग का मिश्रित धागा बांधें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपके काम अटक सकते हैं। किसी भी तरह अपने काम पूरे करने का प्रयास करें, आलस्य हावी रहने से काम अटक सकते हैं। नौकरीपेशा युवाओं की जिम्मेदारी में बदलाव हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा किंतु नए काम साथ में जोड़ने होंगे। सेहत गड़बड़ाएगी।
- रेमेडी : आज हरा लाल मिश्रित रंग का धागा बांधें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपको सामाजिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्यों को महत्व कम मिलेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। आर्थिक लाभ होगा किंतु परिवार पर खर्च भी करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मांगलिक धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।
- रेमेडी : आज सफेद धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन उत्तम है। सोचे काम आसानी से होंगे किंतु आज खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक कार्यों पर खर्च होगा। यात्राएं हो सकती है। युवाओं को करियर के नए विकल्प मिलने वाले हैं। नौकरी में बदलाव व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। सेहत का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज काला धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। मान सम्मान में कमी आ सकती है। नौकरी में मन नहीं लगेगा। बदलाव की कोशिश सफल नहीं हो पाएगी। व्यापार में उत्तम वृद्धि के योग हैं किंतु नए काम साथ में जोड़ने होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात आज हो सकती है।
- रेमेडी : आज नीले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। कुछ काम होंगे तो कुछ में अपने लोग ही टांग अड़ाने का प्रयास करेंगे। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। मानसिक रूप से थोड़ा विचलित रहेंगे और निर्णय लेने में परेशानी अनुभव करेंगे।
- रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications