Ank Jyotish Rashifal 16th July: मूलांक 6 वालों के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 16th July: आज 16 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन भागदौड़ वाला है। करियर को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। युवाओं को नए और अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। व्यापारियों का काम शिथिल रहेगा। साझेदारी का काम परेशानी देंगे। परिवार से तालमेल बनाने के प्रयास करें।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक कंठ पर करें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। कारोबार के लिए ठीक नहीं है। हालांकि परिवार में माहौल सकारात्मक रहेगा। आपके निर्णय को सराहा जाएगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन सामान्य है। परिवार के साथ समय बीतेगा। यात्राएं हो सकती हैं। पुराने मित्रों से भेंट होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर परेशानी होगी। व्यापार में विपरीत स्थितियां समाप्त होंगी। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भौतिक सुखों पर खर्च होगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन अनुकूल है। जो काम हाथ में लेंगे वह पूरा होगा। फंसे हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। धन लाभ होगा। भवन खरीदने के योग बनेंगे। स्वस्थ रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ यात्राएं कर सकते हैं। नौकरी में लाभ, बिजनेस में सफलता प्राप्त हो सकती है।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक अवश्य करें।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

कार्य पूरे होंगे किंतु इसमें किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आर्थिक निर्णय भी लेंगे। संपत्ति खरीदने या नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। दांपत्य जीवन में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन शुभ है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। परिवार के साथ पर्यटन पर जाएंगे। नौकरी में अनुकूल माहौल रहेगा। उच्चाधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध करेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज मन दुखी रहेगा इसलिए किसी काम में मन नहीं लगेगा। आलस्य हावी रहेगा। बाहरी जीवन में किसी से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है। व्यापारी का काम ठीक रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन लाभ सामान्य होगा।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

नए अवसरों के साथ आज नई चुनौतियां भी आ सकती हैं। नौकरी में उन्नति होगी और बिजनेस में नए कार्य जोड़ सकते हैं। ऊर्जा से भरे रहेंगे इसलिए कोई भी कार्य करने में परेशानी नहीं आएगी। पुराना निवेश लाभ देगा। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। सभी काम आज पूर्णता को प्राप्त होंगे। कार्यों में किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। आर्थिक लाभ होगा। भूमि भवन का विवाद निपटेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+