Ank Jyotish Rashifal 16 September : मूलांक 4 का दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 16 September: आज 16 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए भटकाव वाला रहेगा। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपको अपने रिश्तों को निभाने पर ध्यान देना होगा। परिवार हो या मित्र आपको थोड़ा वक्त सबको देना होगा। कोई निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद होने से चिड़चिड़ाहट रहेगी। व्यापार सामान्य चलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज लाल पेन से दाहिनी कलाई पर अंक 1 लिखें।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन मंगलमय है। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति संबंधी काम होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। व्यापारिक स्थितियां ठीक रहेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होगा।

  • रेमेडी : आज लाल पेन से दाहिनी कलाई पर अंक 2 लिखें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आपके सारे काम आज पूरे हो जाएंगे लेकिन इसमें किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ सुखद यात्राओं पर जा सकते हैं। निवेश से लाभ होगा और नया निवेश करेंगे। करियर में ग्रोथ मिलेगी। नए व्यापार शुरू कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज हरे पेन से दाहिनी कलाई पर अंक 3 लिखें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन शुभ है। लंबे समय से जिस योजना पर काम कर रहे हैं उसे धरातल पर उतारने का समय आ गया है। आज आपकी भेंट किसी पुराने मित्र से हो सकती है। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज नीले पेन से दाहिनी कलाई पर अंक 4 लिखें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन मिलाजुल है। पारिवारिक जीवन का तनाव कम होगा, किसी सदस्य के रोग ग्रस्त होने से परेशान हैं तो आज उसमें भी राहत रहेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी। बिजनेस ठीक चलेगा। आज यात्रा करनी पड़ सकती है।

  • रेमेडी : आज हरे पेन से दाहिनी कलाई पर अंक 5 लिखें।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन उत्तम है। लंबे समय से चली आ रही दौड़भाग थमेगी। संतान पक्ष की चिंता दूर होगी। धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सामंजस्य और मेलजोल रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

  • रेमेडी : आज लाल पेन से दाहिनी कलाई पर अंक 6 लिखें।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन सामान्य रहेगा। काम धीमी गति से होंगे और आप पर आलस्य हावी रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। मित्रों से टकराव होगी। साझेदारी में आज कोई काम न करें। प्रेम संबंधों में भी विवाद होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ हो सकता है।

  • रेमेडी : आज काले पेन से दाहिनी कलाई पर अंक 7 लिखें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

मंगलप्रद और उन्नतिदायक दिन है। अपने काम को पूरा करने के प्रयास करें निश्चित ही सफलता मिलेगी। प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। नया वाहन खरीदने की रूपरेखा बनेगी। नौकरी और व्यापार में स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

  • रेमेडी : आज नीले पेन से दाहिनी कलाई पर अंक 8 लिखें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

भाग्योदयकारी दिन है आज का। इसलिए जो काम करेंगे वह पूरा होगा। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी-प्रेमिकाएं अच्छा समय बिताएंगे। धन लाभ होगा। शारीरिक रोग दूर होंगे। मानसिक शांति मिलेगी। धन लाभ होगा। परिवार के साथ धार्मिक आध्यात्मिक यात्रा पर जाएंगे।

  • रेमेडी : आज लाल पेन से दाहिनी कलाई पर अंक 9 लिखें।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+