Ank Jyotish Rashifal 16 OCTOBER : मूलांक 8 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 16 OCTOBER: आज 16 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके अनेक काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। किंतु आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य की कमजोरी दूर होगी। नौकरी में बदलाव की संभावना है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके अधिकांश काम समय पर पूरे होंगे। आपको परिवार और मित्रों के बीच पूरा सहयोग और महत्व मिलने वाला है। धन की तंगी दूर होगी। नौकरी में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन के लिए दिन ठीक है। आपसी मनमुटाव दूर होंगे और प्रेम बढ़ेगा। परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। नौकरी में मन लगेगा। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ सकते हैं। नए काम शुरू करें लाभ प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक करें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज थोड़ी भागदौड़ के बावजूद आपके काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आर्थिक संकट कुछ कम होगा और कर्ज मुक्ति के आसार बनेंगे। पारिवारिक स्थिति अनुकूल बनेगी। नौकरी में उन्नति की सूचना मिलेगी। व्यापार ठीक चलेगा। व्यापारिक कार्यों से आज यात्राएं होंगी।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति खरीदने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन मंगलप्रद है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रोगों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। पारिवारिक माहौल सुखद होगा। धन लाभ होगा। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नए कामकाज प्राप्त होंगे। युवाओं को अच्छे ऑफर मिलेंगे।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सामान्य है। काम अपनी निर्धारित गति से पूरे होंगे और उनमें लाभ भी होगा। नौकरी की चिंता दूर होगी। आपके कार्य को उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। नए व्यापार प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन में आत्मविश्वास रहेगा।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग आएंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति के कामों का निपटारा होगा। युवाओं को नौकरी के अच्छे ऑफर मिलने वाले हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आने वाली है।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आप जो भी काम करें उसमें अपने परिवार के वरिष्ठजनों का सहयोग अवश्य लें। सलाह से सही काम कर पाएंगे। निवेश की योजना बनेगी। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यापारियों को थोड़ी भागदौड़ रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications