Ank Jyotish Rashifal 16 December : मूलांक 3 वाले रहेंगे टेंशन फ्री , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 16 December: आज 16 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए परेशानीदायक रह सकता है। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आप किसी विवाद में घिर सकते हैं। कार्यस्थल पर विवाद होने से नौकरी छोड़नी पड़ सकती है। मित्रों पर ध्यान नहीं देने का परिणाम खराब हो सकता है। परिवार के बीच भी तनाव होगा। अचानक बड़ी धनराशि की जरूरत महसूस हो सकती है।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपको अपने संबंधों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पारिवारिक या करीबी मित्र से विवाद के बाद संबंध तोड़ने पड़ सकते हैं। आर्थिक तंगी महसूस होगी। कुछ काम इस कारण अटक भी सकते हैं। नौकरी में स्थितियां अनुकूल होने वाली है।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आप अपने व्यवहार को संतुलित रखें। तनाव लेंगे तो स्वयं के शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। नौकरी और व्यापार में स्थितियां सामान्य रहेंगी किंतु निजी काम करवाने के लिए भटकना पड़ सकता है। संतानपक्ष की ओर से उत्साहजनक समाचार मिल सकता है।
- रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन आपको आलस्य का त्याग करना होगा। जो काम धीमे पड़ गए हैं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी। पारिवारिक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। निजी संबंधों में गर्माहट लाने का प्रयास करें। धन की आवक आज ठीकठाक होगी।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको छोटे-छोटे कामों के लिए दौड़भाग करनी पड़ सकती है फिर भी काम पूरे होने में संदेह रहेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान खोजने में असफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य में कमजोरी रहेगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में टकराव को टालने का प्रयास करें।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपको धैर्य और शांति से व्यतीत करना है। किसी भी काम को करने की जल्दबाजी न करें। परिवार का साथ और सहयोग बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। यात्राएं हो सकती हैं। नौकरी में बदलाव आज न करें। सेहत का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन आपके लिए थोड़ा भारी बीत सकता है। काम अटके रहेंगे और धन की तंगी भी महसूस होगी। पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। आज धन को लेकर भी सतर्क रहें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी हो सकती है। सेहत बिगड़ेगी।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपके कुछ काम अटके रहेंगे। काम करने के प्रयास करेंगे किंतु उनमें सफलता मिलने में संदेह रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। मानसिक प्रताड़ना मिल सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ेगा। नौकरी में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन शांति से गुजारें। हड़बड़ी में कोई काम न करें और न ही कोई निर्णय लेने में जल्दबाजी करें। जो जैसा है उसे वैसा ही रहने दें। पारिवारिक विवाद आएंगे किंतु उनसे दूर ही रहें। कुछ अच्छे अवसर भी आएंगे उनका लाभ उठाने का प्रयास करें। धन आएगा।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications