Ank Jyotish Rashifal 15th February 2024 : मूलांक 2 के लिए दिन बढ़िया , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 15th February 2024 : आज 15 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहेगा।

आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन सुखद है। परिवार के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। पारिवारिक कार्य से यात्राएं होंगी। कार्यस्थल पर माहौल ठीक रहेगा। काम में मन लगेगा। व्यापारी वर्ग नए कारोबार शुरू करने की रूपरेखा बनाएंगे। सेहत आज ठीक रहेगी। पैसा आने के योग हैं।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें आकर्षण बढ़ेगा।
- लकी नंबर : 1, 9
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन श्रेष्ठ बीतने वाला है। सभी काम सफलतापूर्वक हो जाएंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन आएगा। कर्ज मुक्ति होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। करियर को गति मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में अवश्य रखें।
- लकी नंबर : 2, 1
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन शुभ है। प्रत्येक काम में सफलता मिलेगी। दिन का पूर्वार्द्ध परिवार के साथ बीतेगा। करियर को उन्नति मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग हैं। युवाओं को नए जॉब ऑफर आएंगे। पैसा आएगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 2
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन सुखद तरीके से व्यतीत होगा। परिवार और मित्रों के साथ पर्यटन पर जाएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कर्ज चुकाने की स्थिति बनेगी। यात्राएं हो सकती हैं। नौकरी में स्थितियां ठीक रहेंगी। नए काम प्रारंभ करना ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 3
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज यात्राओं भरा दिन है। धार्मिक आध्यात्मिक उन्नति होगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन उत्तम है। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी रहेगी। पैसा आएगा और खर्च होगा।
- रेमेडी : आज मोगरे का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 4
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पैसा आएगा और उसे भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
- रेमेडी : आज केसर-चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 5
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कोई बड़ा काम आज संपन्न हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी से व्यर्थ का विवाद हो सकता है इसलिए दूर रहने का प्रयास करें। नौकरी और बिजनेस में सफलता के शिखर प्राप्त करेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र धारण करें।
- लकी नंबर : 7, 6
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन दौड़भाग में बीतेगा। दूरस्थ यात्राएं कर सकते हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनेगा। मनमुटाव दूर होगा। धन आने के योग हैं और उन्हें निवेश भी कर देंगे। व्यापार में बदलाव की संभावना बनेगी। नौकरी सामान्य चलती रहेगी।
- रेमेडी : आज केसर-चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 7
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज किसी करीबी मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। पुराने प्रेम संबंध दोबारा सामने आएंगे। कोई बड़ा मसला सुलझ जाएगा। आर्थिक प्रगति होगी। स्वास्थ्य क ध्यान रखना होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग आज प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 9, 8












Click it and Unblock the Notifications