Ank Jyotish Rashifal 15th August: मूलांक 3 वालों को होगा धनलाभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 15th August: आज 15 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभदायक और वृद्धिकारक रहने वाला है। मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको अपने लिए थोड़ा समय निकालना होगा। सप्ताहभर की दौड़भाग को आराम दें। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा किंतु मित्रों से चल रहा टकराव आपको ही दूर करना होगा। रिश्तों को संभालने के प्रति सजग रहें। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आरामदायक और शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। पारिवारिक स्थितियों में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होने से ऊर्जावान अनुभव करेंगे। व्यापारिक स्थितियां ठीक रहेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद कबूतरों को दाना खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन परिवार को समय दें। जीवनसाथी से टकराव दूर करने का प्रयास करें। घर में मेहमान आएंगे। मनमुताबिक काम करने की आजादी मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ होगा। मित्रों के साथ कहीं पर्यटन का अवसर आएगा। प्रेम में वृद्धि होगी।
- रेमेडी : आज पक्षियों को पीले सूखे अनाज खिलाएं।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन शुभ और शांतिपूर्ण तरीके से बीतेगा। परिवार और मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का योग बनेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। धन खर्च होगा। धन आएगा भी। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी बन सकती है।
- रेमेडी : आज कौवों को पका हुआ अन्न खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन उन्नतिदायक है। लंबे समय से अटके हुए कार्यों को आज गति दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार होंगी। धन लाभ होगा। संपत्ति, वाहन खरीदी का योग है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज परिंदों को हरे मूंग का दाना डालें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
समय अच्छा है इसलिए लाभ उठाने का प्रयास करें। अपने संबंधों को जागृत करने का प्रयास करें। अहंकार का त्याग करें और सभी से मिलजुलकर रहेंगे तो लाभ में रहेंगे। पैसों की आवक होगी किंतु खर्च भी उसी मात्रा में हो जाएगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज बतखों को दाना डालें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है। लंबे समय से फंसा हुआ पैसा आने के योग हैं। नौकरी में उन्नतिदायक सूचनाएं मिलेंगी। व्यापार ठीक चलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नए काम प्रारंभ करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम प्रगाढ़ होगा। नए प्रस्ताव आएंगे।
- रेमेडी : आज मोर के लिए दाना का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
अपने काम आज स्वयं करेंगे तो लाभ में रहेंगे। किसी के भरोसे न रहें, जो निर्णय लेना है फटाफट ले डालें लाभ ही होगा। प्रेम संबंधों में टकराव संभव है, दांपत्य जीवन भी संकट में आ सकता है। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। स्वास्थ्य लाभ होगा, धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज काले घोड़े को चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन अनुकूल है किंतु किसी से विवाद हो सकता है जिसे टालना ही बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। कर्ज मुक्ति का मार्ग खुलेगा। दिन सुकून और शांति से बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
- रेमेडी : आज मछलियों को दाना डालें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications