Ank Jyotish Rashifal 15 September : मूलांक 2 को मिलेगी गुड न्यूज , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 15 September: आज 15 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए आमस्मिक लाभ देने वाला रहेगा। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपके लिए कुछ सौगातें और अवसर रास्ता देख रहे हैं। आपके जीवन में खुशी आने वाली है। बड़ी उम्मीद जगने वाली है। कोई साथी मिलने वाला है जो आपको हर कदम पर मदद करेगा/करेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। धन का आगमन होगा।
- रेमेडी : आज गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके जीवन में कोई ऐसी शुभ बात हो सकती है जिसके लिए आप लंबे समय से तरस रहे थे। शुभ समाचार मिलेगा। करियर को ग्रोथ मिलेगी। मानसिक- शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। संपत्ति, धन, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
- रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन मंगलमय और पारिवारिक मेलजोल वाला रहेगा। शांतिपूर्ण तरीके से सारे काम होंगे। नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं। आपके कार्य को महत्व मिलेगा। धन-संपत्ति के विवाद सुलझेंगे। यात्राएं होंगी। नए काम प्रारंभ करेंगे। व्यापारी वर्ग आज प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज गुलाबी रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन मिलाजुला रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। समय के अनुसार काम चलने दें। किसी भी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। आजीविका के साधनों में बदलाव हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज गुलाब का इत्र कलाई और कान के नीचे लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सामान्य है। बड़े निर्णय लेंगे और उनमें सफल भी होंगे। कोई बड़ा बदलाव जीवन में, काम में, स्थान में हो सकता है। अचानक कहीं से धन आने के रास्ते बनेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम आज होने के योग हैं। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। प्रेमी-प्रेमिका साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। युवा नए स्टार्टअप प्रारंभ करें लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन अपने काम तेजी से करने के प्रयास करें, एक बार आलस्य हावी हुआ तो फिर कुछ नहीं हो पाएगा। मित्रों से विवाद हो सकता है। धन संबंधी काम संभलकर करें। आज किसी को पैसा उधार देने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में तनाव होगा।
- रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाकर घर से निकलें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन सामान्य है। काम अपनी निर्धारित गति से ही होंगे इसलिए ज्यादा भागदौड़ करने या तनाव लेने की जरूरत नहीं है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मसलों पर परिवार के बड़े लोगों की राय महत्वपूर्ण रहेगी।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज दिन भाग्योदयकारी है। समय पर सारे काम होंगे और नए काम भी आज शुरू कर सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। शारीरिक रोग दूर होंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन लाभ होने के योग हैं।
- रेमेडी : आज पिंक रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications