Ank Jyotish Rashifal 15 December : मूलांक 1 को मिलेगा सुख , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 15 December: आज 15 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए विशेष उन्नतिदायक रहने वाला है। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 5, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। काम प्रगति करेंगे। बिजनेस में अपेक्षित लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं। किंतु सलाह है कि आज लंबी दूरी की यात्रा टालें, वरना हानि उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।
- रेमेडी : आज मनपसंद परफ्यूम लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके प्रेम संबंध मजबूत होने वाले हैं। अब तक प्रेम प्राप्त नहीं हुआ है तो प्रपोजल मिल सकता है। दांपत्य जीवन मजबूत होगा। पैसा आएगा और अपनी लग्जरी लाइफ पर खर्च करेंगे। सुख-समृद्धि, संपत्ति प्राप्त होगी। शारीरिक विकार आज दूर हो जाएंगे।
- रेमेडी : आज गुलाब का इत्र अपनी दोनों कलाई पर लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन आपके लिए सौगातों भरा रहेगा। आपके काम सुगमतापूर्वक होंगे। धन आएगा, संपत्ति सुख मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। शारीरिक कष्ट कम होंगे। महिलाओं को नवीन वस्त्राभूषण मिलेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन मंगलकारी रहेगा। भागदौड़ कुछ कम होगी और परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। धन, संपदा, स्वर्णाभूषण आज मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में उन्नति होगी। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सुखद संदेश लेकर आएगा। काम तेजी से होंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। पुराने निवेश से आज अच्छी आय होगी। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। पुराने मित्र या पुराने प्रेमी से सामना हो सकता है। करियर में आज ग्रोथ मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। युवाओं को नौकरी के बड़े ऑफर आज मिलेंगे। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। वैवाहिक जीवन के संकट समाप्त होंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज के दिन कुछ निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है लेकिन अधिक समस्या नहीं है। आर्थिक लाभ होंगे। धन-संपदा प्राप्त होंगी। मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में उन्नति मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन सुखद है। परिवार के साथ अधिक वक्त बिताएंगे। पैसों की कमी नहीं रहेगी। अटके काम भी चल पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन का संकट कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शेयर, बीमा का काम करने वालों को लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
- रेमेडी : आज सफेद रंग का पेन अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज के दिन आप जो भी काम करें उसमें परिवार के वरिष्ठों का सहयोग अवश्य लें। धन का निवेश आज न करें तो ही ठीक रहेगा। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। संकट कम होगा। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। यात्राएं हो सकती हैं।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications