Ank Jyotish Rashifal 14th May: मूलांक 2 वाले रहेंगे परेशान , पढ़ें अंक राशिफल
Numerology: आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 2 हैं।

Ank Jyotish Rashifal: आज 14 मई 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन बुध और शनि के प्रभाव में रहने के कारण मिलाजुला रहेगा। बौद्धिक कार्यों के साथ स्थायित्व भी प्राप्त होगा। मूलांक के मित्र अंकों के लिए दिन शुभ जाने वाला है किंतु शत्रु अंक वालों के लिए कुछ परेशानी पैदा हो सकती है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
दिन अवसरों से भरा है। अनेक तरह के ऑफर, अवसर आएंगे उनमें से सही पहचानकर आगे बढ़ना है। पैसा खूब आएगा और खर्च भी होगा। रिश्तों को संभाले, अपने अडियल रवैये के कारण कुछ करीबी मित्रों का साथ छूट सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
- रेमेडी : कुमकुम मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 8
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज के दिन आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। किसी करीबी मित्र से रिश्ते खराब होने के कारण मन दुखी रहेगा। किसी का इंतजार दिल को चुभेगा। पैसा आएगा, कार्य भी खूब मिलेंगे और आपके कार्य को सराहा भी जाएगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्राणायाम करें।
- रेमेडी : आज के दिन चंदन की माला पहनकर रखें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। जॉब में, बिजनेस में कुछ अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। युवाओं को विदेश यात्रा की राह आसान होगी। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्च भी होगा।
- रेमेडी : कोई भी पीली मिठाई खाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
धन का आगमन आज अच्छा होने वाला है। पुराना निवेश जहां भी कर रखा है वह आपको लाभ देगा। साथ ही आकस्मिक रूप से धन का खर्च भी होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।
- रेमेडी : चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन शुभ है। बुद्धिमत्ता से जुड़े कार्यों में भरपूर लाभ मिलने वाला है। पैसा आएगा और अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च भी करेंगे। घर में मेहमान आएंगे। आज नए कार्य प्रारंभ करने का सुअवसर है। जॉब में उन्नति के योग बनेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
- रेमेडी : पेड़-पौधों की सेवा करें।
- लकी नंबर : 5, 6
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
धन के लिए थोड़ा चिंतित रहेंगे। पैसों की आवक बिलकुल ठप रहेगी। व्यापार में ठहराव रहेगा, नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य भी गड़बड़ रहेगा। मित्रों से सहयोग रहेगा। उनके साथ कुछ मनोरंजक कार्य कर सकते हैं।
- रेमेडी : सफेद कपड़े पहनें आज।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन चुनौतीपूर्ण है किंतु आप अपने आत्मविश्वास से उन्हें दूर कर लेंगे। धन का आगमन भरपूर होगा किंतु टिकेगा नहीं। नई जमीन खरीदने के योग हैं। नए कार्य भी आज शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मेहमान आएंगे।
- रेमेडी : काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन में सौख्यता रहेगी। आपके निर्णय को महत्व मिलेगा। पैसों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नौकरी और व्यापार में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। स्वस्थ्य उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
अपने अनुकूल माहौल बनाने में सफल रहेंगे। जो कार्य शुरू करेंगे वह पूरा होगा। किसी किसी बात पर क्रोध आ सकता है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। नौकरी में लाभ होगा। बिजनेस ठीक चलेगा।
- रेमेडी : लाल रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications