Ank Jyotish Rashifal 14th July: मूलांक 3 वालों के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 14th July: आज 14 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए अति उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 2, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

दिन थोड़ा दौड़भाग वाला रह सकता है। आजीविका के साधनों को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। कार्य में बदलाव हो सकता है। युवाओं को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। व्यापारियों का काम ठीक चलेगा। आर्थिक लाभ होगा। परिवार से सामंजस्य अच्छा बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। आलस्य का अनुभव करेंगे। काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापारी नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। धन लाभ होगा। मित्रों से भेंट होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर करें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ और उन्नतिदायक रहेगा। सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। थोड़ी थकान का अनुभव करेंगे। नए निवेश की योजना बनेगी, पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवार से तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। दांपत्य और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आपका दिन सामान्य रहेगा। दौड़भाग के बाद काम पूरे होंगे। मित्रों से काम को लेकर विवाद हो सकता है। साझेदारी में कोई काम न करें, यदि पहले से कर रहे हैं तो तनाव पैदा हो सकता है। धन लाभ होगा साथ ही खर्च की अधिकता भी रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। सारे कार्य सिद्ध होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। भूमि, संपत्ति के काम तेज गति से होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ पर्यटन पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज खर्च की अधिकता रहेगी। हालांकि ज्यादातर खर्च परिवार की सुविधाओं पर ही होगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। स्थानांतरण भी हो सकता है। व्यापारी कार्य विस्तार करेंगे। साझेदारी के कार्यों में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज अपने कार्य के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इससे शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कुछ काम अटक सकते हैं। नए कामकाज की रूपरेखा आज बनेगी। आर्थिक संकट कम होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन शुभ है। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ नए कार्यों की योजनाओं पर विचार करेंगे। घर में आनंदोत्सव होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे।

  • रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। सारे काम समय पर हो जाएंगे। धन लाभ के अवसर आएंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद निपट सकता है। विद्यार्थी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बीमारियों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+