Ank Jyotish Rashifal 14th January 2024 : मूलांक 1 के लिए दिन अच्छा, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 14th January 2024 : आज 14 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक भी 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए वृद्धिकारक योग उत्पन्न करने वाला रहेगा।

Ank Jyotish Rashifal

आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 2, 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए शुभ सूचनाएं लेकर आने वाला है। लंबे समय से जिस बात को लेकर परेशान थे आज उससे छुटकारा मिल जाएगा। सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। पैसा आएगा।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन सुखद है। किसी प्रिय मित्र या स्वजन से भेंट मन को प्रसन्न करेगी। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पैसा आएगा। भौतिक आवश्यकताएं पूरी होंगी। नौकरी में उन्नति होगी।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक और ह्दय पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपके अटके काम बन जाएंगे और किसी प्रिय मित्र का सहयोग इसमें प्राप्त रहेगा। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। पद और पैसा प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

  • रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आप अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल हो जाएंगे। किसी बहुप्रतीक्षित योजना पर काम प्रारंभ करेंगे और उसमें उन्नति के सोपान प्राप्त करेंगे। धन तंगी आज परेशान नहीं करेगी। कर्ज मुक्ति होगी। सार्वजनिक जीवन में उन्नति होने के योग बन रहे हैं।

  • रेमेडी : आज लाल रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आप जो भी करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। आपके निर्णय सर्वत्र सराहे जाएंगे। संपत्ति के विवाद सुलझेंगे। आजीविक के नए साधनों में हाथ आजमाना लाभदायक रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन मंगलप्रद रहेगा। पारिवारिक मेलजोल होगा। संकटों का समाधान होगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर आएगा। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। अटके हुए कामों को गति मिलेगी। नौकरी में मनमुताबिक बदलाव कर पाएंगे।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन सामान्य है। पारिवारिक गतिविधियों में शामिल होंगे, परिवार में मेहमान आ सकते हैं। आर्थिक समस्याएं आज कुछ कम होंगी और अपनी जरूरतें पूरी करने में सफल होंगे। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल धागा अपनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आप किसी प्रियजन से मुलाकात हो जाने से प्रसन्न रहेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। परिवार में सहयोग और सुख बना रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धन आएगा। खर्च भी होगा।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन पारिवारिक मेलजोल में बीतेगा। काम पूरे करने में सफल होंगे। मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। धन का खर्च सोच-समझकर करें। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य का टकराव दूर हो जाएगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+