Ank Jyotish Rashifal 14th February 2024 : मूलांक 1 के लिए दिन बढ़िया , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 14th February 2024 : आज 14 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिदायक और प्रभावशाली बनाने वाला रहेगा।

आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 2, 5, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी मिल से चल रहा विवाद सुलझेगा और आप शांति महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में जरूर अनबन हो सकती है लेकिन प्रेम संबंध मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन स्वयं के सुख पर खर्च होगा। करियर को ग्रोथ मिलेगी।
- रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके आकर्षण प्रभाव में जबर्दस्त वृद्धि रहेगी। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे और आपकी बात मानेंगे। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। नौकरी और व्यापार में स्थितियां सुखद रहेंगी। पैसा आने के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज अष्टगंध या हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपका दिन प्रसन्न्तापूर्वक व्यतीत होगा। परिवार से सुख सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक संकट समाप्त होगा। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। करियर को ग्रोथ देने के प्रयास सार्थक साबित होंगे।
- रेमेडी : आज पीले रंग का धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन उत्तम है। मन में सकारात्मकता रहेगी। काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे और आप किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका प्रेम संबंध मजबूत होगा और व्यापार में लाभ होगा। नए काम आज प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जॉब ऑफर आएंगे।
- रेमेडी : आज पीले रंग का रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सरलतापूर्वक और शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। संपत्ति के काम सुलझेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो जाएगा।
- रेमेडी : आज पीले फूलों के पौधे घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपके सारे काम तेज गति से पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। आपको भी प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। सेहत ठीक रहेगी। धन की आवक आज अच्छी होने वाली है।
- रेमेडी : आज पील वस्त्र पहनें और चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सामान्य है। अटके कामों को गति देने का प्रयास करें सफल होंगे। धन आएगा और उसका उपयोग भौतिक सुखों में करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नई नौकरी के ऑफर मिलने वाले हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज चंदन केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन में किसी बात की चिंता है तो वह दूर हो जाएगी। नए व्यापारिक कार्य साथ में जोड़ेंगे। पैसों का सही जगह निवेश करें। किसी के कहने में आकर कोई काम न करें, पहले स्वयं जांचें परखें। स्वास्थ्य में राहत रहेगी।
- रेमेडी : आज पीले रंग का कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन संतुलित तरीके से व्यतीत होगा। आपके काम तो होंगे लेकिन उसमें किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। थोड़े व्यस्त रहेंगे लेकिन इसका शुभ फल मिलेगा। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। सेहत आज ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications