Ank Jyotish Rashifal 14 September : मूलांक 6 वाले रहेंगे खुश , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 14 September: आज 14 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अति उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 7, 8 और शत्रु अंक 2, 6, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज किए गए कार्यों में उन्नति मिलेगी। जिन लोगों से कई दिनों से आपकी बात नहीं हुई है उनसे आज मुलाकात हो सकती है। मित्रों, परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक रोग दूर होंगे। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज लाल धागा अपनी दाहिनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा किंतु दिन के अंत में मेहनत का शुभ परिणाम मिलने वाला है। नई नौकरी के ऑफर मिलने वाले हैं। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
- रेमेडी : आज केसरिया धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपको अपने अहंकार को एक तरफ रखकर पारिवारिक मेलजोल करना होगा। संबंधों को खराब होने से आपको ही बचाना है। आर्थिक मामलों में परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह लें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दांपत्य और प्रेम में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज पीला धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज के दिन आपको पारिवारिक विवादों से बचने की सलाह दी जा रही है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें वरना हानि आपकी ही होगी। पैसों की तंगी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से अनबन होगी।
- रेमेडी : आज काला धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नहीं है। पुराने रोग परेशान करेंगे और आपको रोगों पर खर्च भी अधिक करना होगा। पारिवारिक समस्याएं सामने आएंगी। नौकरी और व्यापार में स्थिति आज ठीक नहीं रहेगी। व्यर्थ के झंझट परेशान करेंगे। दिन का अंत सुखद होगा।
- रेमेडी : आज लाल हरे रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज मन प्रसन्न करने वाली घटनाएं होंगी। कुछ ऐसे काम संपन्न हो जाएंगे जिनके लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे। पारिवारिक सहयोग रहेगा। नए काम भी शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद होगा। प्रेम प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद लाल धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है, लेकिन थोड़ी दौड़भाग पारिवारिक कार्यों से करनी पड़ेगी। मानसिक-शारीरिक रूप से थकान अनुभव करेंगे। धन लाभ होगा, संपत्ति के विवाद सुलझेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। आज धार्मिक आध्यात्मिकता में मन लगेगा।
- रेमेडी : आज बैंगनी धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन आपके करियर के लिहाज से ठीक है। उन्नतिदायक सूचनाएं मिलेंगी। कार्य में बदलाव और स्थान में बदलाव भी संभव है। व्यापारी वर्ग को आज अपने काम पर विशेष ध्यान देना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
- रेमेडी : आज काला धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन मंगलकारी है। भाग्य का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और कार्यों को गति मिलेगी। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। स्वास्थ्य मंे सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन सुखद बनेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है।
- रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications