Ank Jyotish Rashifal 14 OCTOBER : मूलांक 1 वाले रहेंगे संभलकर, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 14 OCTOBER: आज 14 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए थोड़ा मुश्किल है। सोच समझकर कोई निर्णय लें। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 2, 4, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए अत्यंत दौड़भाग और परेशानी वाला रह सकता है। इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आज आपके द्वारा लिए गए किसी निर्णय का गलत परिणाम सामने आ सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है। मित्रों से टकराव होगा।
- रेमेडी : आज नीले रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कोई पुराना रोग सर्दी-जुकाम, बुखार हो सकता है। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। धन लाभ होगा किंतु नया निवेश करने से आज बचें। संपत्ति को लेकर परिवार में कोई विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र प्रभावित होगा।
- रेमेडी : आज नीला रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज दौड़भाग रहेगी किंतु कुछ अटके काम बन सकते हैं। परिवार के साथ तालमेल बनाने का प्रयास करें। धन के मामलों में सतर्क रहें। नया निवेश करने से आज बचें। संपत्ति खरीदने का काम टाल दें। नौकरी में बदलाव होने वाला है। व्यापार के लिए स्थितियां ठीक नहीं हैं।
- रेमेडी : आज काले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन थोड़ा झटके देने वाला है। आपके करीबी लोग ही आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार में हानि होने की आशंका है, इसलिए सोच-समझकर अनुबंध करें। नौकरी में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी पर भरोसा न करें।
- रेमेडी : आज काला रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपके काम धीमी गति से होंगे और कई कामों की तो प्रगति ही नहीं होगी। आर्थिक संकट बना हुआ है और आज भी इसके हल होने के कोई आसार नहीं हैं। परिवार के लोगों से तालमेल बनाकर रखना होगा। नौकरी में थोड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।
- रेमेडी : आज काजल लगाएं या काजल का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम धीमी गति से होंगे किंतु प्रगति होती दिखाई देगी। धन की तंगी बनी हुई है। अटका पैसा उधार दिया पैसा आज भी नहीं आएगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। मित्रों से अनबन होगी। दांपत्य जीवन में भी टकराव होने के आसार हैं।
- रेमेडी : आज नीले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आप जो भी काम करें, या कोई निर्णय लें उसमें परिवार के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों में टकराव हो सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात बनते-बनते रह जाएगी। काम पूरे करने के लिए पूरे दिन दौड़भाग करनी पड़ेगी।
- रेमेडी : आज धूसर रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आराम करने का दिन नहीं है। अपने काम पूरे करने के लिए जी जान से जुट जाएं। इसमें किसी का सहयोग लेना पड़े तो उसमें भी संकोच न करें। नए काम प्रारंभ करें किंतु बड़ी धनराशि न फंसाएं। पुराने काम ठीक चलेंगे। भूमि, भवन खरीदने के योग बन रहे हैं।
- रेमेडी : आज नीले रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज काम पूरे नहीं होने पर क्रोध आएगा किंतु आपको अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा। किसी भी विवादित स्थिति से दूर रहना होगा। पैसों की जरूरत लग सकती है। शारीरिक-मानसिक रूप से थकान अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों में आज टकराव हो सकता है।
- रेमेडी : आज काले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications