Ank Jyotish Rashifal 14 December : मूलांक 2 वालों के लिए दिन शुभ ,जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 14 December: आज 14 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सामान्य और शांतिपूर्ण बीतेगा। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 2, 4, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
बहुत दिनों से जारी भागदौड़ आज थम जाएगी। काफी दिनों बाद राहत महसूस करेंगे। अब आपको परिवार और मित्रों को थोड़ा वक्त देना होगा वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। धन की आवक सामान्य रहेगी। कामकाज ठीक चलेंगे।
- रेमेडी : आज पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- लकी नंबर : 1, 9
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन शुभ सूचनाओं से भरा रहेगा। लंबे समय से जिसकी प्रतीक्षा कर रहे थे वह आज मिल जाएगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। धन की आवक होगी। निवेश की योजनाएं बनाएंगे। करियर अच्छा चलेगा।
- रेमेडी : आज पीले चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 1
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का रोगों से राहत वाला दिन है। पिछले सप्ताह यदि आप रोगों से परेशान रहे हैं तो आज सब ठीक हो जाएगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। धन की गति सामान्य रहेगी। प्रेम मजबूत होगा। करियर को आज ग्रोथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज पीले रंग का रूमाल पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 2
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज मन प्रसन्न रहेगा और आप ऊर्जावान बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोई बड़ा फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है। धन का निवेश करेंगे। पुराने निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। जीवनयापन के नए साधन मिलने वाले हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना है।
- रेमेडी : आज पीले पुष्प घर की उत्तरी दीवार पर सजाएं।
- लकी नंबर : 4, 3
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज धन का संकट दूर होने वाला है। धन की कमी से अटके हुए काम भी आज दौड़ पड़ेंगे। शारीरिक-मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। पारिवरिक यात्रा हो सकती है। नए काम प्रारंभ करेंगे। नौकरी में प्रमोशन होने की सूचना मिलेगी।
- रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 4
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन मंगलमय रहेगा। परिवार और समाज में महत्व बढ़ेगा। धार्मिक आध्यात्मिक यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य सुखद रहेगा। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगेगी। नए व्यापार में हाथ आजमाएंगे। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धन आएगा।
- रेमेडी : आज चंदन की माला पहनें।
- लकी नंबर : 6, 5
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपको परिवार के सदस्यों पर ध्यान देना है, उनसे तालमेल बनाकर रखना है और उनके कार्यों में सहयोग करना होगा। धन की तंगी रहेगी लेकिन कोई काम अटकेगा नहीं। सेहत ठीक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और व्यापार में स्थितियां सामान्य रहेंगी।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 6
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज पारिवारिक कार्यों से थोड़ी दौड़भाग रहेगी। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। धन की तंगी आज भी रहेगी। कहीं से अतिरिक्त पैसा आने की उम्मीद नहीं है आज। मानसिक चिंताएं हावी रहेंगी। दिन के अंत में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 8, 7
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपके काम सामान्य गति से पूरे होंगे। परिवार को वक्त देना होगा, परिवार में मेहमान भी आएंगे। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया निवेश करेंगे। प्रॉपर्टी के काम ठीक होंगे। नौकरी और व्यापार में स्थितियां सामान्य रहेंगी।
- रेमेडी : आज पीला रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 9, 8












Click it and Unblock the Notifications