Ank Jyotish Rashifal 13th July: मूलांक 1 वाले रहें जरा शांत, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 13 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए मानसिक तनाव और विवादों वाला रह सकता है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 3, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपका सामना विवादों से हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके कार्य को सराहना नहीं मिलने से मन खिन्न् रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। इसलिए शांत रहें, वाणी पर संयम रखें। परिवार में मौन रहना ही उचित होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज लाल रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन दौड़भाग और काम अटकने वाला रहेगा। कार्यों को लेकर उठापटक होगी। पारिवारिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कार्यस्थल पर मन दुखी रहेगा। काम को सराहना नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य भी आज खराब हो सकता है। धन की आवश्यकता होगी।
- रेमेडी : आज सफेद रंग के कपड़े प्राथमिकता से पहनें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन तनावपूर्ण और दौड़भाग वाला रहेगा। हालांकि धन के मामले में लाभदायक स्थिति में रहेंगे। परिवार में महत्व मिलेगा। कार्यों को सराहना मिलेगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। आज नए काम भी प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज पीले रंग के वस्त्र अवश्य पहनें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य है। काम तेज गति से होंगे और लंबे समय से अटके काम भी हो जाएंगे। आपकी बातों को महत्व मिलेगा। दूसरों के लिए आपको निर्णय लेने पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद होगा। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनकी बात पक्की होने के योग हैं।
- रेमेडी : आज ग्रे रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। पुराने मित्र या पुराने प्रेम से अचानक मुलाकात हो सकती है। फंसा हुआ पैसा आने के योग हैं। संपत्ति के कार्यों से लाभ कमाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नए अवसर आएंगे। माता-पिता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज हरे रंग के कपड़े अवश्य पहनें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन शुभ है लेकिन किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा अपनी वाणी पर काबू रखें और संयम रखें। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। यात्राएं होने के योग हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज सफेद चमकीले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सामान्य है। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णयों को सराहना मिलेगी। परिवार के दूसरे लोगों के जीवन के बारे में भी आपको निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतानपक्ष के कार्यों का ध्यान रखें। धन आएगा, किंतु खर्च भी उसी अनुपात में होगा।
- रेमेडी : आज नीले रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज दौड़भाग वाला दिन है। अपने कार्यों के लिए भटकना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। दिन के अंत में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान में सतर्कता बरतनी होगी। पैसा आएगा।
- रेमेडी : आज काले रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन थकान और आलस्य से भरा रहेगा। इसलिए जो चल रहा है चलने दें। नौकरी में जिम्मेदारी बदल सकती हैं। व्यापार में ठहराव महसूस होगा। काम धीमी गति से होंगे। भूमि, भवन कृषि संबंधी काम अटके रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
- रेमेडी : आज लाल रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications