Ank Jyotish Rashifal 13th January 2024 : मूलांक 2 वाले रहें संभलकर, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 13th January 2024 : आज 13 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक भी 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए भटकाव वाला और काम अटकाने वाला रहेगा।

आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको किसी की कमी परेशान करेगी। कोई करीबी आपसे दूर है जिससे आप बात करना चाह रहे हैं। इस कारण कहीं मन नहीं लगेगा। नौकरी में तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। व्यापार सामान्य चलेगा किंतु मनमुताबिक लाभ होता नहीं दिखेगा। स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज किसी प्रियजन से आपका विवाद हो सकता है। आपके काम पूरे होने में संदेह रहेगा। शारीरिक गतिविधियां शिथिल रहेंगी और आलस्य आप पर हावी रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। कामकाज ठीक चलेंगे। धन आएगा और भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपको अपने कार्यस्थल पर सभी से सामंजस्य बनाकर रखना होगा। उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। बिजनेस में नए साथियों को जोड़ने का प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह कर सकते हैं।
- रेमेडी : आज अष्टगंध और हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन सामान्य रहेगा किंतु आपको परिवार में कुछ तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। खानपान का ध्यान रखें। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। करियर में उठाव आएगा किंतु मेहनत कई गुना ज्यादा करनी पड़ेगी।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आप किसी भी काम में जल्दबाजी न करें वरना काम बिगड़ भी सकता है। निवेश भी सोच-समझकर ही करें। अपने सहकर्मियों से मेलजोल बढ़ान होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आएगा किंतु सही दिशा में लगाएं। प्रेम और दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आप परिवार के साथ कहीं पर्यटन पर जा सकते हैं। पारिवारिक समागम होगा, मेलजोल होगा। आर्थिक कमियां दूर होंगी। अवसरों का लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी और बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। विवाह की बात पक्की हो सकती हैं।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। माता-पिता या परिवार के वरिष्ठों से टकराव हो सकता है। किसी बात पर एकमत नहीं हो पाओगे। आर्थिक संकट कुछ कम होगा किंतु पूरी तरह समाप्त नहीं होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कामकाजी यात्राएं हो सकती हैं।
- रेमेडी : आज कस्तूरी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तताओं में बीत जाएगा। काम अटके ही रहेंगे किंतु उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयास जरूर करें। किसी पुराने और प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। नौकरी में बदलाव की संभावना है। अचानक तनाव बढ़ सकता है। धन का आगमन सीमित रहेगा।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे किंतु आप आलस्य के कारण चूक जाएंगे। पैसों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक विवादों का हल बातचीत से ही संभव हो पाएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications