Ank Jyotish Rashifal 13th August: मूलांक 2 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 13th August: आज 13 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन शुभ है। अचानक कोई बड़ी, महत्वपूर्ण और शुभ सूचना मिलने वाली है। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार में साथ में नए काम जोड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज पिता समान व्यक्तियों को मिठाई भेंट करें।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन शुभ समाचार से प्रारंभ होगा। योजनाएं साकार होंगी। आर्थिक मोर्चों पर आज जीत प्राप्त होगी। निवेश करेंगे। भूमि, भवन खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। प्रेम मिलेगा।

  • रेमेडी : आज माता समान स्त्रियों को मिठाई भेंट करें।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन आपके लिए सौगातों भरा रहने वाला है। काम में मन लगेगा और मन में उत्साह रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। नए कामकाज प्रारंभ करेंगे। धन आएगा। कर्ज मुक्ति की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज गुरुजनों का आशीर्वाद अवश्य लें। उसके बाद ही घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज के दिन आपके कार्यों को पूरा करने के लिए कोई मिलने वाला है। भागदौड़ थमेगी और आप राहत की सांस लेंगे। पारिवारिक कार्यों में लाभ हेागा। पैसा आएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी की चिंता दूर होगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज काले रंग के कपड़े न पहनें, बाकी रंग पहने सकते हैं।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज शुभ समाचार मिलेंगे। लंबे समय से जिस सूचना की प्रतीक्षा कर रहे थे वह मिलने वाली है। पारिवारिक, सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा। आपके निर्णय को सर्वत्र सराहा जाएगा। पैसों की तंगी दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त कर पाएंगे।

  • रेमेडी : आज अपने साथ हरे रंग की कोई वस्तु अवश्य रखें।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज किए गए कामों में लाभ होगा। मन में आत्मविश्वास और उल्लास रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। उधार दिया पैसा लौट आएगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार के साथ शुभ यात्राएं होंगी। प्रेम संबंध मजबूत होने की ओर अग्रसर हैं।

  • रेमेडी : आज दही खाकर घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन अनुकूल है इसलिए जो काम लंबे समय से करना चाह रहे हैं वो कर डालें, लाभ होगा। शारीरिक शिथिलता दूर होगी और मन में उल्लास छाया रहेगा। नए काम करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी की बजाय बिजनेस में अच्छा लाभ होने वाला है।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन आपके अनुसार रहेगा। परिवार और रिश्तों को महत्व देना होगा। संतानपक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार आएगा। वाहन से जुड़े काम संपन्न होंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति खरीदी-बिक्री के कामों से लाभ होगा। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

  • रेमेडी : आज नीले रंग के कपड़े अवश्य पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन चुनौतियों के साथ नए अवसरों वाला रहेगा। अनेक कार्यों में सफलता मिलने वाली है। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। निवेश से आय अर्जित करेंगे। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में अनुकूलता प्राप्त होगी। आजीविका मंय उन्नति होगी।

  • रेमेडी : आज लाल रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+