Ank Jyotish Rashifal 13 September : मूलांक 5 को मिलेगी तरक्की, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 13 September: आज 13 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मानसिक परेशानियों वाला रह सकता है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन उलझन और तनावभरा रहेगा। करियर में बदलाव को लेकर कोई निर्णय लेंगे। व्यापारी वर्ग का काम ठीक चलेगा। नौकरीपेशा को अधिकारियों से टकराव हो सकता है। परिवार में किसी से मनमुटाव होगा। आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा।
- रेमेडी : आज गुड़हल का पौधा लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन थकान और आलस्य से भरा रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेग। अटके काम अटके ही रहेंगे। हालांकि परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। नौकरी में मन नहीं लगने से काम प्रभावित होगा। व्यापारी वर्ग का काम भी अटका रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा।
- रेमेडी : आज सफेद आंकड़े के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन तो ठीक है लेकिन आपको लोगों के साथ अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। मानसिक शांति रहेगी। शारीरिक रोग दूर होंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार व्यवसाय ठीक तरीके से चलेगा।
- रेमेडी : आज नीम के पेड़ में पानी अवश्य डालें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आप जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलना निश्चित है। परिवार का साथ रहने से बड़े निर्णय लेने में आसानी होगी। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख मिलेगा। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा।
- रेमेडी : आज मनी प्लांट के पौधे में पानी डालें या नया पौधा लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन उन्नतिदायक है। नौकरी हो या व्यापार आपके काम तेज गति से चलने वाले हैं। आजीविका के नए साधन भी प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : आज तुलसी का पौधा लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज अपने काम स्वयं करेंगे तो ज्यादा लाभ होगा। किसी के भरोसे न रहें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। मांगलिक प्रसंग आएंगे। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी।
- रेमेडी : आज दूर्वा को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन ठीक है। सोचे काम पूरे हो जाएंगे और आपके लिए नए काम शुरू करने के रास्ते भी खुलेंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति के फंसे काम हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सतर्क रहना होगा। रिश्ते खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
- रेमेडी : आज कंटीले पौधों में पानी डालें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन शुभ है। इसलिए कार्यों को तेजी से करने के प्रयास करें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में बदलाव के लिए दिन ठीक है। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज शमी का पौधा लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी वाणी शुद्ध रखें वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। धन लाभ होगा किंतु खर्च भी उसी अनुपात में हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक विवादों से बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज गुड़हल के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications