Ank Jyotish Rashifal 12th January 2024 : मूलांक 6 वालों के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 12th January 2024 : आज 12 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक भी 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है।

 Ank Jyotish

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए पद-प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आज आपको समाज में कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति सुख प्राप्त होगा। धन आने से अनेक काम संपन्न हो जाएंगे। नौकरी में उन्नति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चमकीले वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। लंबे समय से अटका कोई काम बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र या प्रेमी-प्रेमिका का संदेशा आएगा। आर्थिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। नौकरी में तरक्की होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल पर नीले पेन से स्टार बनाकर अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आप किसी विशेष काम से यात्राएं करेंगे। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने के प्रयास करें। शारीरिक कमजोरी दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों का समाधान होने से अनेक अटके कामों को गति मिलेगी। नौकरी की चिंता दूर होगी। पैसा आएगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। अपने काम पूरे करने के लिए दूसरों का सहयोग लेना पड़ेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी लेकिन उसके कारण काम कोई नहीं अटकेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक विवाद सामने आ सकते हैं किंतु बातचीत से हल करें।

  • रेमेडी : आज कपूर की धूप बत्ती घर में लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आपको किसी पारिवारिक काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन की आवक होगी और उसका उपयोग भौतिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन मंगलकारी है। पारिवारिक समागम होगा। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आर्थिक परेशानियां कुछ कम होंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है। कोई ऐसा काम प्रारंभ करेंगे जिसमें पहले भी हाथ आजमा चुके हैं।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक औ कंठ पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज पारिवारिक मेलजोल का दिन है। घर में मेहमान आएंगे और उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम से थोड़ी राहत मिलेगी। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे और उनसे लाभ कमाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आने वाली है।

  • रेमेडी : आज पिंक रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामान्य है। आपके काम तेज गति से होंगे। परिवार और विशेषकर संतान के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। धन आएगा और उसके निवेश की योजना भी बनेगी। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी। कोई बड़ा काम बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम विवाह की बात बनेगी।

  • रेमेडी : आज स्फटिक की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आलस्य छोड़कर अपने काम में जुट जाएं। लंबे समय से अटका कोई बड़ा काम आज आपके सही निर्णय से पूरा हो सकता है। दांपत्य का टकराव दूर होगा। जीवनसाथी में प्रेम बढ़ेगा और साथ में पर्यटन का अवसर आएगा। पैसा आएगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज पिंक स्फटिक का ब्रेसलेट पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+