Ank Jyotish Rashifal 12th February 2024 : मूलांक 2 के लिए दिन सुखद , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 12th February 2024 : आज 12 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए थोड़ा उलझनों वाला रह सकता है।

आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज पारिवारिक जीवन के लिए दिन ठीक नहीं है। आपकी बातों और निर्णयों को महत्व नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। किसी प्रिय मित्र से दूरी परेशान करेगी। नौकरी में भी अनिश्चितता का माहौल रहेगा। व्यापार सामान्य चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज चावल का दान करें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा किंतु बाहरी स्थितियों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसा आएगा और उसका उपयोग सुखों की प्राप्ति में करेंगे। किसी प्रिय मित्र से बात हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में ग्रोथ मिलेगी।
- रेमेडी : आज दही का दान करें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपका मन किसी बात को लेकर दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। व्यापारिक गतिविधियां ठीक रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन बड़े बदलावों वाला रहेगा। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज दूध का दान करें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज दौड़भाग में दिन बीत जाएगा। काम फिर भी पूरे नहीं हो पाएंगे। किसी पारिवारिक सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सार्वजनिक जीवन में कोई सम्मान प्रतिष्ठा मिल सकता है।
- रेमेडी : आज सफेद कपड़े का दान करें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको किसी बात की चिंता रहेगी। संतानपक्ष के कार्यों पर नजर रखने की आवश्यकता रहेगी। अपने काम समय पर पूरे करने के प्रयास करें। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। पैसों की आवक होगी लेकिन खर्च होने के रास्ते भी बनेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने साथ लेकर चलें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बनेंगे। स्वास्थ्यगत परेशानियां कुछ कम होंगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कार्य में बदलाव या नए कार्य प्रारंभ करने का योग बनेगा। विवाह के योग बनने वाले हैं।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन उठापटक वाला रह सकता है। आपने अब तक जिन कार्यों को पूरा करने की योजना बनाई है उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास करें। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसा आएगा और खर्च भी होगा
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपको प्रत्येक कार्य में संयम बरतना होगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। निवेश करते समय अपनी रिसर्च जरूर करें। दूसरों के कहने पर कहीं पैसा न लगाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी।
- रेमेडी : आज सफेद कपड़े का दान करें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन संतुलित तरीके से व्यतीत करना होगा। पारिवारिक जीवन में किसी परेशानी में घिर सकते हैं। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। आज पैसा आने का दिन है। पुराना अटका हुआ पैसा लौट आएगा। संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र धारण करें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications