Ank Jyotish Rashifal 12th August: मूलांक 2 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 12th August: आज 12 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहेगा। मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन सामान्य है किंतु कुछ ऐसे काम हो जाएंगे जो लंबे समय से अटके हुए थे। किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से बड़े काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक परेशानियों का समाधान होगा। मन की चिंताएं दूर होंगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन शुभ है और अनेक शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लंबे समय से चल रही दौड़भाग आज थमने वाली है। परिवार के साथ शांति के पल बिताएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। नए काम भी आज शुरू कर सकते हैं। लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज मित्रों और परिवार के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार होने के योग हैं। निवेश की योजना बनेगी। अटके काम पूरे होंगे। किसी बहुत पुराने मित्र या करीबी व्यक्ति से भेंट हो सकती है। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन अनुकूल है। मन प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। इससे अनेक परेशानियां स्वत: हल हो जाएंगी। पारिवारिक सुख-शांति प्राप्त होगी। भाई-बहनों से बना हुआ मनमुटाव दूर होगा। धन की आवक होगी। नौकरी में उन्नति और व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। रोगों पर खर्च बढ़ सकता है। सतर्क रहें धन के मामले में कोई धोखा दे सकता है। नए काम करना आज टाल दें। पारिवारिक सहयोग और सुख प्राप्त रहेगा। मित्रों से भेंट होगी।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन सामान्य है। लंबे समय से कहीं फंसा हुआ पैसा और उधार दिया हुआ धन लौटने के योग हैं। निवेश करेंगे, संपत्ति की खरीदी करेंगे। स्वास्थ्य की अनुकूलता प्राप्त होगी। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। प्रेम संबंधों में विफलता हाथ लग सकती है।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। दिन अनुकूल है इसलिए आज जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलना निश्चित है। धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ सुखद यात्राएं हो सकती है। करियर का उतार-चढ़ाव थमेगा। लाभ होगा।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन आपके अटके कार्यों को गति देने का है। मन की चिंताएं दूर होंगी और नए आत्मविश्वास के साथ आप काम कर सकेंगे। धन लाभ होने वाला है। शेयर कारोबार में निवेश लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीदी शुभ रहेगी। दांपत्य और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज दिन है तो अनुकूल किंतु आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। किसी पर अचानक भरोसा करके उसे पैसा न दें, वरना फंस सकता है। पारिवारिक सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार में नए साथियों को जोड़ेंगे।
- रेमेडी : आज लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications